BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 4:05 pm
BIG NEWS : शहर का माधौगंज इलाका और विवाहित महिला, जब मिलने पहुंची वकील से उसके घर तो हुआ कुछ ऐसा, फिर जैसे ही आया होश तो उठाया ये कदम, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर में एक एडवोकेट ने अपनी ही महिला क्लाइंट को चाय में नशे की दवा मिलाकर पिला दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने क्लाइंट के न्यूड वीडियो शूट कर लिए। घटना 4 मई 2022 से 15 अप्रैल 2023 के बीच माधौगंज के कमाठीपुरा इलाके की है। अब एडवोकेट ने महिला को वीडियो वायरल करने और उसके आधार पर केस हराने की धमकी देकर शारीरिक शोषण शुरू कर दिया।

इसके बाद एक दिन महिला को बुलाकर वकील ने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। बीच मंे महिला ने पुलिस के पास जाने की बात कही तो आरोपी वकील ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। बार-बार रेप व अननेचुरल सेक्स से परेशान पीड़िता माधौगंज थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई है। पुलिस ने वकील व उसके दो दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के हजीरा बिरला नगर निवासी 29 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह खुद लॉ की डिग्री पास है। 12 जून 2015 को उसकी शादी शहर के ही एक युवक से हुई थी। शादी के चार से पांच साल बाद पति उसे परेशान करने लगा। जब वह विरोध करती थी तो पति उसे पीटता था। जिस पर उसने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पति ने कोर्ट में डिवोर्स (तलाक) के लिए आवेदन कर दिया। इस डिवोर्स के केस के सिलसिले में महिला की पहचान वकील देव कुमार उचारिया से हुई थी। केस के मामले में अक्सर उसे वकील से मिलना पड़ता था।

4 मई 2022 को वकील ने उसे अपने घर कमाठीपुरा माधौगंज बुलाया और चाय ऑफर की। चाय पीते ही वह बेसुध हुई तो देवकुमार ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब उसे होश आया और घटना का पता चला तो उसने खुद को खत्म करने के लिए टॉयलेट क्लीनर पी लिया था। महिला का उपचार जयारोग्य अस्पताल में हुआ था।

मुंह बंद कराने भरी मांग, मंदिर में शादी के फोटो खिंचवाए
उसकी हालत में सुधार होने के बाद वकील ने उसे धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह उसके पति को उसके फोटो और वीडियो भेज देगा और उसकी मांग भरकर फोटो खींच लिए। साथ ही मुरैना के माता बसैया मंदिर ले जाकर शादी के जैसे कपड़ों में फोटो शूट करा लिए।

कारखाने में बुलाकर दोस्तों से भी कराया गैंगरेप
इसके बाद 16 फरवरी को देव कुमार ने महिला को अपने कारखाने पर किसी काम के लिए बुलाया। यहां वकील ने फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस बार उसने अपने दोस्त दीपक पिप्पल और वीरेन्द्र जाटव को बुला लिया। वकील और उसके दोस्तों ने बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद आखिरी बार 5 अप्रैल 2023 को वकील ने उसे जबरन गाड़ी पर बैठाकर ले गया और कारखाने में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। रविवार को महिला माधौगंज थाने पहंुंची और शिकायत दर्ज कराई। 

आरोपी ने कराया गर्भवती होने पर गर्भपात
जब आरोपी उसे ब्लैकमेल कर शोषण करने लगा था तो बीच में एक बार महिला गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों दीपक पिप्पल व वीरेन्द्र जाटव के साथ उससे गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस का कहना-
इस मामले में माधौगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि एक एलएलबी पास महिला की शिकायत पर एक वकील व उसके साथियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी को पकड़कर उसके साथियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE