BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 10:49 am
KHABAR : सरस्वती राजौरा की हुई पदौन्नति, अब नारायणगढ़ में सभालेंगी बैंक प्रबंधक की महत्वपूर्ण जवाबदारी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा भगवानपुरा नीमच सिटी में सहायक बैंक प्रबंधक के रूप में कार्यरत बैंककर्मी सरस्वती राजौरा पदोन्नत होकर बैंक प्रबंधक बनी। उनका स्थानांतरण नारायणगढ़ में बैंक प्रबंधक के रूप में हो गया है। उन्होंने नारायणगढ़ में पदभार ग्रहण भी कर लिया है।

सरस्वती राजौरा एक संक्षिप्त परिचय-

राजौरा ने अपने बैंक कैरियर की शुरुआत लिपिक के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा नारायणगढ़ से की थी। सन 2011 से 2014 तक नारायणगढ़ शाखा में उल्लेखनीय सेवाएं देने के उपरांत 2014 में उनका तबादला मुख्य खजांची के पद पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा भगवानपुरा में हो गया। सन 2014 से 2018 तक भगवानपुरा शाखा में सेवाएं देने के बाद 28 मई 2018 पदोन्नत होकर सहायक प्रबंधक के रूप में उनका स्थानांतरण सागर क्षेत्र की ग्रामीण शाखा आगासोद में हुआ। आगासोद शाखा में वह 31 जुलाई 2019 तक उल्लेखनीय सेवाएं दी।
तदुपरांत सरस्वती राजोरा 31 जुलाई 2019 से लेकर 12 अप्रैल 2023 तक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा भगवानपुरा नीमच सिटी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहीं। शाखा भगवानपुरा में उनकी सेवाएं प्रशंसनीय सराहनीय रही। बैंकिंग संबंधित कार्यों में वह नंबर वन रही। क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम द्वारा भी उनके कार्यों की प्रशंसा की गई तथा उन्हें सम्मानित किया गया बैंक में आने वाले सभी आमजन के कार्यों में हमेशा मुस्तैद नजर आई।
इसी माह अप्रैल में उनका प्रमोशन हुआ है। उन्हें पदोन्नत कर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा नारायणगढ़ में प्रबंधक बनाया गया है। जहां उन्होंने पदभार भी ग्रहण कर लिया है।

सरस्वती राजौरा सौभाग्यशाली रही हैं कि उन्हें दोबारा शाखा भगवानपुरा नीमच सिटी और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा नारायणगढ़ में उल्लेखनीय सेवाएं देने का अवसर प्राप्त हुआ है।

सरस्वती राजौरा आज के इस दौर में महिलाओं के लिए एक मिसाल है मातृशक्ति की पहचान है। सरस्वती राजोरा के पदोन्नत होकर बैंक प्रबंधक बनाए जाने पर उन्होंने अपने माता-पिता एवं परिवारजनों तथा गांव मल्हारगढ़ का नाम रोशन किया है इसी अवसर पर सभी परिचितों स्नेही जनों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE