BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 1:44 pm
BIG NEWS : चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मैच, जब लगाया सट्टा तो बजी थाने के फोन की घंटी, फिर जैसे ही खाकी ने दी दबिश तो हत्थे चढ़ा ये सटोरियां, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। शहर के औद्योगिक थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी कर रहे युवक को पकड़ा है। आरोपी चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के मैच पर हार और जीत का दांव लगा रहा था। पुलिस ने सखी मार्केट के पास स्थित परिसर से जयपुर निवासी आशीष कंवर को आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी करते रंगे हाथ पकड़ा है। औद्योगिक थाना पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आईपीएल की ऑनलाइन सट्टेबाजी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

माणक चौक थाना पुलिस ने भी सट्टा पर्ची के साथ पकड़े 3 सट्टेबाज-
सट्टेबाजी के लिए बदनाम माणक चौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई कर सट्टा पर्ची के साथ अलग-अलग जगहों से 3 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। मारुति थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कसारा बाजार से गिरधारी निनामा को 2 हजार नगद और सट्टा पर्ची के साथ, कसारा बाजार क्षेत्र से दीपक कसेरा को 3500 नगद और सट्टा पर्ची के साथ एवं बाबूलाल मईड़ा को 1500 रुपए नगद और सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने इन थानों के निरीक्षण के दौरान सट्टेबाजों और अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सट्टेबाजी और अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई देखने को मिल रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE