BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 8:28 pm
BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने की कार्यवाई, अवैध परिवहन पर महिन्द्रा पिकअप मय भूसा के जप्त,  चालक को किया गिरफ्तार, पढ़े खबर  

Share On:-

नयागांव। जिला नीमच दण्डाधिकारी द्वारा भूसा के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रामतिलक मालवीय के मागदर्शन में व थाना प्रभारी जावद नरेन्द्रसिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी सुमित मिश्रा की पुलिस टीम ने एक महिन्द्रा पिकअप क्र आरजे 14 जीजी 9202 को गेहूॅ के भूसे से भरा जप्त कर आरोपी को 41सीआरपीसी का सूचना पत्र देकर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 अप्रेल 2023 को रात्रि में रोड पेट्रोलिंग के दौरान रेल्वे फाटक नयागाॅव फोरलेन हाईवे पर नीमच तरफ से एक महिन्द्रा पिकअप क्र आरजे 14 जीजी 9202 आती दिखी जिसे हमराह फोर्स की मदद से रोका पिकअप की दोनों साईडो व उपर की तरफ त्रिपाल की बाॅडी के अंदर गेहूॅ का भूसा भरा होना पाया व पिकअप चालक से नाम पता पूछते उसने अपना नाम शेरू पिता सुखलाल जाति बंजारा उम्र 25 साल निवासी लक्ष्मीपुरा गौराजी निम्बाहेडा थाना कपासन जिला चित्तौडगढ राजस्थान का होना बताया व चालक से भूसे के संबंध में पूछताछ करते कोई वैध अनुमति नही होना बताया व मोडी गाॅव के खेतों से भरकर राजस्थान तरफ बैचने ले जाना बताया गया । जिला दण्डाधिकारी नीमच के आदेश क्र. 262/सा.लेख/2023 नीमच दिनांक 06 मार्च 2023 के पालन में जारी आदेश से चारा व भूसा के अवैध परिवहन की रोकथाम का उल्लंघन करते पाया जाने से उक्त पिकअप चालक का कृत्य धारा 188 भादवि के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 140/2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
उक्त कार्य में चौकी नयागाॅव थाना जावद पुलिस की सराहनीय भूमिका रही। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE