BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 5:22 pm
BIG NEWS : शराब माफियाओ के खिलाफ चौकी साताखेडी की प्रभावी कार्यवाई, 15 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

सीतामऊ। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा माफियाओ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध देशी/कच्ची शराब परिवहन भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। दिनांक 19 अप्रैल 23 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारणेकर के नेतृत्व मे एसडीओपी सीतामऊ निकिता सिंह, थाना प्रभारी सीतामऊ निरी दिनेश प्रजापति के द्वारा पुलिस चौकी प्रभारी साताखेड़ी उनि शुभम व्यास एवं टीम को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा कार्यवाही करते हुऐ ग्राम साताखेड़ी के पास आरोपी नीरज पिता रुस्तम यादव निवासी सीतामऊ तथा राहुल पिता मुन्नालाल माली निवासी लदुना को सेन्ट्रो कार UP 93 BG 0003 से 15 पेटी अवैध शराब का परिवहन करते गिरफ्तार किया। नीरज यादव तथा राहुल माली सीतामऊ क्षेत्र के बड़े शराब माफिया होकर काफी समय से अवैध शराब को सप्लाई कर रहे थे। जिन्हें उनि शुभम व्यास तथा उनकी टीम ने आज गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से अवेध शराब तस्करी करने वाले अन्य तस्करो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।

जप्त मश्रुका- 15 पेटी अवैध शराब कुल 138 लीटर कीमती 32000 रूपये, ग्रे रंग की सेंट्रो कार UP 93 BG 0003 कीमती 03 लाख। 

उक्त सराहनीय कार्य मे निरी दिनेश प्रजापति, उनि शुभम व्यास चौकी प्रभारी साताखेडी, प्रआर योगेश यादव, आर नितेश पंवार, सैनिक नरेन्द्र सिंह, आर मनीष धाकड़ का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE