BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 5:36 pm
BIG NEWS : नगर में लगातार बढ़ रही है चोरी की घटनाएं, बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय, बदमाशों के आगे बोनी हुई पुलिस, पीड़ितों को आवेदन लेकर चलता करती है पुलिस और झाड़ती है पल्ला, पढ़े गौरव गौड़ की खबर 

Share On:-

कैलारस। जिला मुख्यालय मुरैना से महज 45 किलोमीटर की दूरी पर बसा नगर कैलारस इन दिनों चोरों का गढ़ बन चुका है। आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। यहां का स्थानीय पुलिस प्रशासन उपरोक्त वारदातों को रोकने में अक्षम साबित हो रहा है। अभी हाल ही में 18 तारीख मंगलवार को नगर से दो बाइक चोरी गई हैं, जिनमें एक बाइक नगर कैलारस की अशोक गली निवासी रामवीर शर्मा स्वर्गीय गंगाविष्णु शर्मा के घर के सामने से और दूसरी बाइक महेंद्र धाकड़ पुत्र लक्ष्मीनारायण धाकड़ की सुभाष स्कूल के पास से। आज दोपहर को करीब 2.30 बजे के समीप बाइक चोरों द्वारा उठा ली गई और नियत समय पर ही अशोक गली से रामवीर शर्मा की बाइक भी दोपहर के समय जब उनका परिवार घर के अंदर दोपहर को देखते हुए आराम कर रहा था बाइक दरवाजे पर खड़ी हुई थी उसे भी 2.30 बजे के करीब उठा लिया गया। 

यहां बता दें कि रामवीर शर्मा पत्रकार मनोज शर्मा के बड़े भाई हैं। चोरी की इन दोनों बातों से ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं है और पुलिस भी चोरों के आगे बोनी नजर आती है। चोर मस्त बने घूम रहे हैं। जब इस संबंध में पीड़ितों ने थाने में एफ करानी चाही तो हमेशा का पुलिस का जो रवैया रहता है वही आज भी देखने को मिला। दोनों ही पीड़ितों को थाने में आवेदन लेकर चलता कर दिया और दोनों ही घटना के संबंध में कोई भी एफआईआर नहीं काटी गई। अब देखना यह है कि पुलिस इन चोर गिरोहों पर अंकुश लगाने में कामयाब होती है या यूं ही चोरी की वारदात नगर में होती रहेंगी। लगातार हो रही इन चोरियों से नगर के आमजन परेशान है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE