BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2023, 11:36 am
BIG NEWS : रतनगढ पुलिस को मिली सफलता, आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत एक वर्ष से गुमशुदा एक नाबालिग बालिका को सीकर राजस्थान से किया दस्तयाब, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। मुख्यमंत्री एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिक बालक/बालिकाओं के संबंध में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच अमित कुमार तोलानी के कुशल निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एस एस कनेश एवं एसडीओपी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना रतनगढ निरीक्षक शिवकुमार यादव द्वारा एक वर्ष पूर्व से गुमशुदा एक नाबालिक बालिका को सीकर राजस्थान से आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 अप्रैल 2022 को थाना रतनगढ़ के ग्राम नयागाँव थाना रतनगढ़ से एक नाबालिक बालिका के गुम हो जाने के संबंध में सुचना प्राप्त हुई थी। जिस पर से थाना रतनगढ़ पर अपराध क्रमांक 50/2022 धारा 363 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपहृता नाबालिक बालिका की दस्तयाबी हेतु सतत् एवं सार्थक प्रयास कर दिनांक 19 अप्रैल 2023 को अपहृता नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से सीकर राजस्थान से दस्तयाब किया जाकर एक आरोपी महेन्द्र पिता खुमान सिंह जाति बंजारा निवासी नयागाँव थाना रतनगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवकुमार यादव थाना प्रभारी रतनगढ, सउनि कैलाश राठौड़, प्रआर 57 रुपेन्द्रसिंह, प्रआर प्रदीप शिन्दे सायबर सेल नीमच, आरक्षक 473 कृष्णा धाकड़ व आरक्षक 301 ईश्वर सिंह चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE