BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2023, 2:39 pm
BIG NEWS : जमीन विवाद, भाई ने बेटे और पत्नि के साथ मिलकर की सौतेले भाई की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, घटना के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर

Share On:-

गरोठ। गरोठ पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम सेमली रूपा में जमीनी विवाद के चलते एक युवक की दिनदहाड़े हत्या किए जाने का घटना सामने आई है। हत्या करने के बाद आरोपी सौतेला भाई, उसका बेटा तथा उसकी पत्नी फरार हो गए। मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ किए जाने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक गरोठ पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर एससी गिरी ने बताया कि ग्राम सेमली रूपा में बुधवार दोपहर ईश्वरसिंह पिता फतेहसिंह सोंधिया राजपूत 35 वर्ष निवासी सेमली रूपा की उसके सौतेले भाई विक्रमसिंह उसकी पत्नी वैष्णवबाई तथा बेटे नरेंद्रसिंह ने लाठी-डंडे व पत्थरों से हमला कर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक मृतक के सगे भाई अर्जुनसिंह ने पुलिस थाने में रिपोर्ट कर बताया कि मेरे पिता फतेहसिंह की दो शादियां हुई थी बड़ी पत्नी के दो बेटे हैं जिसमें से एक बेटे की मौत हो जाने से उसकी बेवा पत्नी ने ईश्वरसिंह को उसके हिस्से की जमीन पूर्व में बेंच दी थी। इस बात को लेकर उसका छोटा भाई तथा जमीन बेचने वाली विधवा भाभी का देवर विक्रमसिंह पिता फतेहसिंह आए दिन झगड़ा कर कहता था कि यह मेरी मां का खेत था मेरा होना चाहिए, इस बात को लेकर वह मृतक को कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे ईश्वरसिंह खेत पर ट्रैक्टर ले जा रहा था इसी दौरान विक्रमसिंह उसकी पत्नी वैष्णवबाई तथा उसके बेटे नरेंद्रसिंह ने रास्ते पर जा रहे ईश्वरसिंह का रास्ता रोककर उसके ऊपर लाठी-डंडे तथा पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह अचेत हो गया बेहोश होने पर ट्रैक्टर से उसे कुचल दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं अर्जुन सिंह तथा ईश्वरसिंह की पत्नी मौके पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने ईश्वरसिंह को मारते तथा तड़पते हुए देखा, जिस पर उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। बाद में वह बेहोश हालत में ईश्वर सिंह को गरोठ शासकीय चिकित्सालय लाए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर राकेश पाटीदार ने बताया कि मृतक के दोनों पैरों को बुरी तरह कुचल दिया था तथा उसके शरीर में अंदरूनी चोट आई तथा शरीर की कई नसे फट गई थी तथा शरीर पर चोटों के निशान मौजूद थे, जिससे मृतक की मौत हो गई है। एसआई गिरी ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।
दो बच्चो का पिता है मृतक ईश्वरसिंह-
मृतक ईश्वर सिंह अपने पीछे पत्नी तथा 8 साल की मासूम पुत्री तथा 5 वर्षीय एक पुत्र को छोड़ गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE