BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2023, 2:16 pm
BIG NEWS : मंदसौर का आदिनाथ विहार और 13 अप्रैल की घटना, जब पीड़िता ने सुनाई थाने में आपबीती तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के द्वारा जिले मे गंभीर संपत्ति संबंधित अपराध करने वाले अपराधियो के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निदेशित किया है। जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर गौतम सोलंकी व नगर पुलिस अधीक्षक मन्दसौर सतनाम सिह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अमित सोनी पुलिस थाना शहर कोतवाली मन्दसौर के नेतृत्व में उप निरीक्षक बापुसिह बामनिया व टीम के द्वारा दिनांक 13 अप्रैल 2023 आदिनाथ विहार मे हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13 अप्रैल 2023 को पुलिस पुलिस थाना शहर कोतवाली मन्दसौर पर फरियादीया जयवंती पति अशोक कुमार जैन उम्र 61 साल निवासी मयुर कालोनी मन्दसौर ने हमराह अपने लडके राजेश जैन के थाना उपस्थित होकर आदिनाथ विहार मन्दिर से दर्शन कर लोटते समय अज्ञात बदमाश द्वारा अपने गले से सोने की चैन छीनकर भाग जाना बताया। फरियादीया की रिपोर्ट पर से पुलिस थाना शहर कोतवाली मन्दसौर पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 210/2023 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी कर अज्ञात आरोपीगण की तलाश की गयी तथा सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर दबिश दी जाकर आरोपी नटवर बागरी पिता कन्हैयालाल बागरी उम्र 33 वर्ष निवासी रिण्डा थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सदर अपराध में लूटी गई सोने की चेन को आरोपी जप्त किया गया।
 
गिरफ्तार आरोपी नटवर बागरी पिता कन्हैयालाल बागरी उम्र 33 वर्ष निवासी रिण्डा थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर द्वारा पुछताछ करने पर बताया गया कि मे शराब पीने व अय्याशी करने का आदी हु और मे मन्दसौर मे पुर्व मे मजदूरी का काम करता था इसलिये मे मन्दसौर की सभी कालोनियों से परिचित था। मुझे अय्याशी के लिये रुपयो की आवश्यकता होने से मे दिनांक 13 अप्रैल 2023 को मन्दसौर आया और मन्दसौर आकर बिना मेहनत किए अधिक रुपये कमाने के लालच मे सुनसान इलाकों मे बुजुर्ग महिलाओ की रैकी कर लूट करने की योजना बनाई क्योकी बुजुर्ग महिलाए ना तो भाग सकती है और ना विरोध कर सकती है यही सोच कर दिनाक 13 अप्रैल 2023 को मे मन्दसौर आकर लूट के नियत से संजीत नाका तरफ घुम रहा था। घुमते घुमते मे आदिनाथ विहार कालोनी पहुंचा जहां मुझे एक बुजुर्ग महिला आती दिखी जिसने अपने गले मे सोने की चैन पहन रखी थी। फिर मेने आस पास देखा तो मुझे कोई भी आता जाता नही दिखा। मेने मौका पाकर बुजुर्ग महिला के पास जाकर उसके गले से सौने की चैन खीची और उसे धक्का देकर भाग गया और नेहरु बस स्टेण्ड से बस मे बेठकर अपने गांव रिण्डा चला गया था। घटना के बाद मे मन्दसौर आकर बस स्टेण्ड के पास स्थित सुनार की दुकान पर चेन बेचने के लिये गया था लेकीन उक्त चेन का बिल नही होने से दुकानदार ने चेन लेने से मना कर दिया उसके बाद आज मे फिर से चेन बेचने के लिये मन्दसौर आया था और पुलिस ने मुझे घेराबंदी कर पकड लिया। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बताया गया कि मैरे द्वारा पूर्व में भी शहर में चेन छिनने का प्रयास किया गया था असफल होने पर पुनः इस बार मेरे द्वारा आदिनाथ विहार काॅलोनी में जाकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया था।

जप्तशुदा मश्रुका- सोने की पुरानी इस्तेमाली चेन वजन करीब 12 ग्राम कीमत 90000 हजार रुपये। 

उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अमित सोनी थाना प्रभारी शहर कोतवाली मन्दसौर, निरीक्षक जितेन्द्र सिंह सिसोदिया सायबर सेल मंदसौर, निरीक्षक जितेन्द्र पाठक थाना वायडीनगर, निरीक्षक संदीप मंगोलिया थाना नईआबादी उनि बापुसिह बामनिया, प्रआर 541 अमित मिश्रा, प्रआर 121 अर्जुन सिह, प्रआर 683 सुरेश शर्मा प्रआर 562 अरविन्द पुरोहित, प्रआऱ 425 प्रफुल्ल सिसोदीया, प्रआर 651 सुदीप टांक, प्रआर 683 सुदीप टांक, आर 672 आनन्द सिह, आर 19 जितेन्द्र टांक, आर 236 भानुप्रताप सिह, आर 173 हरीश यादव, आर 258 मोहीत पांवर, आर 803 अर्जुन पाटीदार, आर 751 योगेश साहु एवं सीसीटीवी कंट्रोल रुम टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE