BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2023, 3:46 pm
BIG NEWS : फाइनेंस कंपनी के एजेंट के साथ लूट का हुआ पर्दाफाश, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में एवं लूटे गए रुपयों अन्य सामग्री जप्त, पढ़े मुकेश अहिरवार की खबर 

Share On:-

शाजापुर। मार्च को दोपहर लगभग 2:30 बजे अकोदिया सारंगपुर रोड केवड़ा खेड़ी जोड पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट जगदीश पिता गोवर्धन गोस्वामी निवासी ग्राम ढाकनी थाना मोहन बड़ोदिया के साथ अज्ञात आरोपीगण ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम देकर एजेंट के द्वारा कलेक्शन किए गए रुपए व अन्य सामग्री लूट कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना अकोदिया पर अपराध क्रमांक 58/ 2023 धारा 392 भादवी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 
पुलिस अधीक्षक शाजापुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर एवं एसडीओपी शुजालपुर के द्वारा अज्ञात आरोपी गणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित कर थाना प्रभारी अकोदिया अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान गठित टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखे गए एवं अन्य साक्ष्य संकलित किए गए। साक्षी के आधार पर घटना स्थानीय लोगों द्वारा की जाना प्रतीत हुआ। स्थानीय मुखबिर सक्रिय किए गए। 
  
21 अप्रैल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ दिन पहले केवड़ा खेड़ी जोड पर हुई लूट की घटना में सुरेश गुर्जर, अंकित भिलाला एवं उनके साथी शामिल है। पुलिस टीम द्वारा सुरेश गुर्जर एवं अंकित भिलाला निवासीगण ग्राम बाड़ी गांव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई। तो उन्होंने बताया कि केवड़ा खेड़ी जोर पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट के साथ हुई लूट को उनके द्वारा ही अंजाम दिया गया था जिसमें उनके साथ नरेंद्र गुर्जर निवासी बाड़ी गांव, ओमप्रकाश गुर्जर निवासी ग्राम नैनवाडा एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल था। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति शामिल था वह अभी फरार है।  सभी ने लूटे गए पैसे आपस में बांट लिए थे। बाद आरोपी गणों के मेमोरेंडम के आधार पर लूटी गई नगद राशि, फरियादी का पर्स एवं अन्य दस्तावेज एवं घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल जप्त की गई एवं एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है । 

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर, एएसआई निर्मल तिग्गा, प्रधान आरक्षक आनंद शर्मा, आरक्षक बलराम यादव, रवि रघुवंशी, हुकम कारपेंटर, जगदीश, तेज सिंह सेंधव एवं थाना सलसलाई के आरक्षक दीपक साहू एवं साइबर सेल शाजापुर तथा पायलट राजवर्धन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE