BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<     BIG NEWS : केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2023, 2:58 pm
KHABAR : श्री परशुराम जन्मोत्सव के तहत टाउन हॉल में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतिया, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति द्वारा नीमच के टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत बेहतरीन प्रस्तुति दी।कार्यक्रम मे देर रात तक समाजजन उपस्थित रहे। 

उल्लेखनीय है कि ब्राह्मण समाज के आराध्य देव एवं भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर धूमधाम से आयोजित किया गया। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति नीमच, श्री परशुराम महादेव मंदिर समिति नीमच, सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ नीमच द्वारा अष्टम वर्षीय दो दिवसीय कार्यक्रम 22 एवं 23 अप्रैल को आयोजित किए गए। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत लोकगीत, राष्ट्रीय भक्ति गीत, पारंपरिक गीतों एवं वेशभूषा के आधार पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर बड़ों ने हर्षोल्लास से भाग लिया। 
बतौर मुख्य अतिथि नीमच जिले के विधायक दिलीप सिंह परिहार और वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, संस्कृत श्लोक मंत्र प्रतियोगिता, एकल व युगल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्कृत श्लोक मंत्र स्त्रोत प्रतियोगिता के संयोजक दर्शना जोशी, अर्चना नागर, पंडित शैलेश जोशी, पंडित गौरव पारीक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के संयोजक वंदना तिवारी, दर्शना शर्मा, अलका सहारिया, महेंद्र त्रिवेदी, अरुण शर्मा तथा एकल युगल समूह नृत्य प्रतियोगिता के संयोजक निकिता शर्मा, ललिता नागदा, रेखा पांडे, सरिता पारिक योगेश पंत, इंजीनियर राजेश चतुर्वेदी थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE