BREAKING NEWS
KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<     BIG NEWS : केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2023, 3:13 pm
NEWS : अक्षय तृतीया और पृथ्वी दिवस मनाया, राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया अक्षय तृतीया का महत्त्व, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन मां गंगा का उत्तरण धरती पर हुआ था। महर्षि परशुराम जी का जन्मदिन आज ही के दिन हुआ था। मां अन्नपूर्णा का जन्म और श्री कृष्ण सुदामा का मिलन आज के दिन हुआ था। 

आशा दीदी ने बताया कि कुबेर को आज ही के दिन खजाना मिला था आज की जो तिथि है जो दिवस है बहुत ही शुभ माना जाता है, किसी भी शुभ कार्य के लिए आज मुहूर्त नहीं निकाला जाता है। इसी शुभ घड़ी पर कई वृतांत हुए क्योंकि वर्तमान समय जो चल रहा है यह कल्याणकारी समय चल रहा है। क्योंकि स्वयं विश्व कल्याणकारी परमपिता परमात्मा शिव इस समय इस धरा पर अवतरित होकर के ज्ञान गंगा को धरा पर लाए हैं और ब्रह्मा के मुखारविंद से ज्ञान गंगा बहा रहे हैं। ब्रह्मा के मुख द्वारा जो ब्रह्म वक्त ज्ञानार्जन करते हैं जो रोज ज्ञान रत्नों की थालियां परमात्मा हम बच्चों को देते हैं जो अविनाशी ज्ञान रतन है जिससे हम सब मालामाल हो जाते हैं। वर्तमान समय परम कल्याणकारी है विश्व का नियंता जो कि निराकार है इस समय धरा पर अवतरित होकर इस कलयुग को पुनः सतयुग बनाने के लिए नर और नारायण बनाने के लिए देव तुल्य बनाने के लिए परमात्मा इस धरा पर अवतरित होते हैं। 

आशा दीदी ने बताया कि आज ही के दिन हम पृथ्वी दिवस मना रहे हैं। प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष प्रति दिवस मनाया जाता है। प्रकृति के संरक्षण में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जैसे जल प्रदूषण वनों की कटाई विश्व पृथ्वी दिवस को हम भी कुछ न कुछ ऐसा करें जिससे पृथ्वी के संरक्षण में उसके जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए कुछ जागरूकता बड़े । सभी एक संकल्प लें कि हम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसकी पूरी संभाल करें तभी हम सही मायने में विश्व पृथ्वी दिवस बना सकेंगे। परमात्मा से सर्व शक्तियों की किरणें प्रकृति के पांचों तत्वों को मिल रही है प्रकृति सुखदाई बन रही है इस तरह के विचार करने से प्रकृति हमारे लिए सुख का कार्य करेगी। सभी को दीदी ने यह शुभ संकल्प करवाया कि रोज प्रकृति को शक्तिशाली बनाने के लिए दुआएं करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE