BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2023, 5:39 pm
BIG NEWS : नीमच में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, 28 अप्रैल को होगा विराट संकीर्तन का आयोजन, देश के प्रसिद्द भजन गायक देंगे प्रस्तुति, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। श्री लखदातार परिवार नीमच द्वारा 28 अप्रैल शुक्रवार को अलौकिक श्याम दरबार सजाया जा रहा है। उक्त आयोजन को लेकर तेयारिया पूर्ण कर ली गई है। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में अपार उत्साह है। 

श्री लखदातार परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 28 अप्रैल 2023 शुक्रवार को शाम 07.15 बजे 40 चौराहे पर भारत माता चौक पर अलौकिक श्याम दरबार सजाया जा रहा है। जिसमे कोलकाता के कारीगरों द्वारा बाबा श्याम का सुसज्जित भव्य दरबार सजाया जाएगा। साथ ही अखंड ज्योत, इत्र वर्षा और फूलों की होली खेली जाएगी। बाबा श्याम के भव्य दरबार में बाबा का अलौकिक श्रंगार किया जाएगा और छप्पन भोग लगाया जाएगा। 

श्री लखदातार परिवार ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इसी दिन विराट संकीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमे देश के प्रख्यात भजन गायक सौरभ शर्मा कोलकाता, ऋतू पंचाल दिल्ली द्वारा हारे का सहारा श्याम बाबा के सुमधुर भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी। उक्त भजन संध्या में संगीत लखन म्यूजिकल ग्रुप इंदौर द्वारा दिया जाएगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम डॉ हेमंत जोशी कल्याण सेवक काली कल्याण धाम उदयपुर के सानिध्य में होगा।

आयोजन कर्ताओं ने सभी श्याम भक्तो से अनुरोध किया है कि भक्ति, ज्ञान एवं संगीत की त्रिवेणी में डुबकी लगाने हेतु आप सपरिवार एवं ईष्ट मित्रो सहित पधारें।      
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE