मंदसौर। प्रतिवर्षानुसार ग्वाला गवली समाज द्वारा आज बैंड बाजों के साथ शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया। यह नयापुरा रोड से शुरू होकर तेली समाज की धर्म शाला में समापन हुआ। ग्वाला गवली समाज द्वारा धर्मशाला में सामूहिक गंगा पूजन का आयोजन संपन्न हुआ। इस चल समारोह में हजारों की संख्या में ग्वाला गवली समाज के महिला पुरुष ने भाग लिया।
राजेश यादव अध्यक्ष देवास विकास प्राधिकरण ने बताया कि ग्वाला गवली समाज द्वारा गंगा पूजन का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमे हजारों की संख्या में ग्वाला गवली समाज के लोग एकत्रित हुए हैं और यहां की आयोजन समिति को में बधाई देता हूं। अनीता यादव नीमच ने बताया कि ग्वाला समाज द्वारा भव्य गंगा पूजन का आयोजन किया जा रहा है और भव्य जुलूस निकाला जा रहा हैं जिसमे हजारों लोग शामिल हुए हैं।