शामगढ़। गांव हतुनिया निवासी शिवकन्या भाई पति अमृत राम सूर्यवंशी उम्र 31 को प्रसव पीड़ा अधिक होने पर एंबुलेंस 108 को कॉल किया। सूचना मिलते ही थाना गांधी सागर एंबुलेंस 108 महिला को लेने तुरंत पहुंची और महिला को लेकर शामगढ़ जा रही थी तभी बीच में महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी। महिला की स्थिति देखकर एंबुलेंस में तैनात स्टाफ ने जिला प्रभारी निलेश चौहान डीएम सर को गाड़ी की स्पीड बढ़ाने का अप्रूवल मांगा सूचना मिलते ही जिला प्रभारी ने गाड़ी की स्पीड बढ़ाने का अप्रूवल दे दिया है लेकिन हतुनिया और आगर के बीच में महिला को अधिक प्रसव पीड़ा होने लगी, स्थिति देखकर एंबुलेंस में तैनात नर्सिंग स्टाफ इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अनिल प्रजापति एवं पायलट जितेंद्र गोयल ने महिला की डिलीवरी रास्ते में कराने का निर्णय लिया गया। महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया है महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। महिला और बालक दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेलखेड़ा में भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों ने 108 की सेवाओं की सराहना की।