खजुराहो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खजुराहो होते हुए रीवा कार्यक्रम में होंगे शामिल, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियो का हुआ कोरोना टेस्ट, 6 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, कल ग्वालियर भेजा गया था सभी का सैंपल पॉजिटिव आए, छतरपुर के अधिकारी, सीआईएसफ खजुराहो के जवान, स्वास्थ्यकर्मी सहित 6 पाए गए कोरोना से संक्रमित।
छतरपुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी लखन लाल तिवारी ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 24 अप्रैल को ट्रांजैक्ट विजिट पर आ रहे हैं जिस में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें तीन छतरपुर के अधिकारी एवं तीन खजुराहो के सीआईएसएफ के जवान कोरोना पॉजिटिव आए हैं जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है एवं दवाइयां भेजी जा रही है।