BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2023, 4:00 pm
BIG REPORT : उज्जैन में पानी के लिए बहा खून, दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर चले लाठी-डंडे, 6 लोगों पर FIR दर्ज, कई लोग एक दूसरे पर जानलेवा हमला करते नजर आ रहे, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। शहर में जल संकट गहराने के साथ अब इसे लेकर विवाद भी होने लगे हैं। थाना महाकाल क्षेत्र अंतर्गत कोट मोहल्ले में ईद के मौके पर बोरिंग से पानी भरने के विवाद में जमकर हंगामा हुआ। दो पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग हथियारों के लेकर आपस में टूट पड़े। घटना का वीडियो सामने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की और से मामला दर्ज कर लिया है।


महाकाल थाने के कोट मोहल्ला क्षेत्र में ईद पर शनिवार को बोरिंग से पानी भरने के विवाद में हंगामा खड़ा हो गया। पानी भरने गए कोट मोहल्ला निवासी ऑटो चालक फरयाज मोहम्मद सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि दोपहर 12 बजे घर के बाहर मेरे भाई अजगर अली के घर के यहां बोरिंग से पानी भर रहा था। उसी दौरान रियाज पहलवान नामक व्यक्ति आया और वॉल बंद करके पानी भरने से रोक दिया।


मेरे भाई अजगर ने इसका विरोध किया तो रियाज पहलवान ने उसे भी गंदी गंदी गालियां दी। मैंने बीच-बचाव किया तो रियाज ने मुझ पर लोहे के औजार से हमला कर दिया। इस पर रियाज पहलवान के कुछ साथी आ गये और हाथो में हथियार और डंडे लेकर विवाद करते हुए हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए कुछ लोग आये तो उनसे भी विवाद की स्थिति बन गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में दोनों ओर से लोग एकत्रित हो गए। डंडे और हथियार चलने से क्षेत्र में हंगामा मच गया। जिसमें बाहर खड़ी महिलाए सहम गई। कुछ लोगो ने एक दूसरे पर हमला कर रहे लोगो को रोका।


महाकाल थाने के टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की और कुछ लोग घायल हुए है। फरयाज शिकायत पर रियाज सहित अकरम, मुर्तजा, मुस्तफा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं फ़रयाज की और से विवाद करने आए लोगो पर भी मामला दर्ज हुआ है। मारपीट की घटना वीडियो वायरल हो गया। इसमें कई लोग एक दूसरे पर जानलेवा हमला करते नजर आ रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE