BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 8:35 pm
BIG NEWS : अठाना के धनराज का आत्महत्या मामला, जावद पुलिस ने आरोपी सचिव पर दर्ज किया हत्या का मामला, जल्द होगी गिरफ्तारी, पढ़े खबर

Share On:-

जावद। जावद थानांतर्गत नप अठाना में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ घटक कर आत्महत्या कर थी। साथ ही मरने वाले व्यक्ति ने ख़ुदकुशी से पहले एक वीडिओ भी बनाया जिसमे एक पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाए है। उक्त वीडिओ लगातार वायरल भी हो रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनराज पिता मन्नालाल उम्र 40 वर्ष निवासी अठाना ने सचिव प्रेमचंद माली द्वारा रुपयों को लेकर प्रताड़ित करने की बात वीडिओ में कही जा रही है। सचिव द्वारा खेत दिलाने के नाम पर व्यक्ति धन्नालाल से 30 लाख रुपए हड़प लिए। साथ ही रुपए न देकर लगातार बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी भी सचिव प्रेमचंद के द्वारा धनराज को दी जा रही थी। जिससे प्रताड़ित होकर धनराज ने जहरीला पदार्थ घटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। 

परिजनों द्वारा नीमच जिला अस्पताल में भी हंगामा किया गया था। जिसको लेकर नीमच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाया गया। जिसके बाद परिजन पीएम करवाकर शव लेकर गांव गए। 

जावद एसडीओपी राम तिलक मालवीय ने बताया कि मृतक धनराज के वायरल हुए वीडिओ और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस थाना जावद में आरोपी सचिव प्रेमचंद माली के खिलाफ भादवि की धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग स्पेशल टीम बनाकर रवाना कर दी गई है। जल्द ही आरोपी सचिव प्रेमचंद माली सलाखों के पीछे होगा। 
वहीं आरोपी सचिव प्रेमचंद माली पहले भी फर्जीवाड़े के मामले में जेल जाकर आया है।        
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद। 
  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE