BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 11:53 am
NEWS : हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 24 साल के रंजीत का मर्डर कर कुंए में फेंका धर्मराज ने, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

झालावाड़। सारोलाकलां थाना क्षेत्र के गांव बरेड़ी के युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने वाले आरोपी को मंगलवार देर शाम को पुलिस ने धानोदा खुर्द के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी युवक की हत्या के कारणों को खुलासा नहीं हो पाया है। इसको लेकर पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल को बरेड़ी थाना सारोलाकलां निवासी रघुवीरसिंह पुत्र चंद्रसिंह ने रिपोर्ट दी कि उसके भतीजे रणजीत (24) पुत्र जितेंद्र की जयपुर में प्राइवेट जॉब करता है। जिसकी शादी 3 मई को होने वाली थी। जिसके लिए वह गांव आया था। 18 अप्रैल की रात 8 बजे करीब वह घर से खेत पर जाने की कहकर गया था। वह देर रात तक घर नहीं आया तो तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस पर 19 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई।

20 अप्रैल को रणजीत की समीप के धानोदा गांव के कुएं में लाश मिली। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए धानोदा निवासी धर्मराज पुत्र भागचंद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की। डीएसटी टीम की भी मदद ली गई। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली की हत्या का आरोपी धर्मराज धानोदा खुर्द के जंगल में छिपा हुआ है। इस पर पुलिस ने जंगल में पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने रणजीत की हत्या करना कबूल कर लिया है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं: डीएसपी नानाराम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वह तीन दिन तक जंगल में केवल जंगली फलों के सहारे रहा। ऐसे में पहले उसको चिकित्सक को दिखाया है वह कमजोर है, इसलिए प्रारंभिक पूछताछ में ठोस कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE