BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2023, 10:50 am
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सड़क पार कर रही थी 4 साल की मासूम, तभी तेज रफ्तार में आई वैन, फिर जैसे ही हुई ये दुर्घटना तो मच गई चीख-पुकार, मातम में बदली शादी की खुशियां, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा। तहसील मुख्यालय पर दिनांक 23 अप्रैल की रात में एक मारुति वैन ने 4 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में मासूम को गंभीर चोट आई थी। चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रैफर किया था। जहां उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 23 अप्रैल की रात को रामपुरा-गांधी सागर रोड पर मछुआ कॉलोनी में शादी समारोह की धूम चल रही थी। परिवार में खुशियों का माहौल था। इसी दौरान मारुति इको वेन आरजे 08 सीबी 5206 गाड़ी जो की कोटा की तरफ जा रही थी, उसने सड़क पार कर रही 4 वर्षीय बालिका परिधि पिता रामप्रसाद भोई को टक्कर मार दी। वैन बालिका को रौंदते हुए निकली। इस दुर्घटना में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई एवं उसे अंदरूनी चोटें भी आई, जिसे रामपुरा सिविल हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर प्रमोद पाटीदार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बालिका परिधि को नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया एवं जिला चिकित्सालय से बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया जहां विगत 2 दिन से मासूम परिधि आईसीयू में उपचाररत थी। जहां उपचार के दौरान आज मासूम परिधि ने दम तोड़ दिया। शादी की खुशियों के बीच जैसे ही परिवार को मासूम परिधि के निधन की खबर मिली परिवार में शोक की लहर दौड़ गई ज्ञात हो कि रामपुरा गांधी सागर रोड पर स्थित मथुरा कॉलोनी के सामने से वाहन अत्यंत तेज गति से निकलते हैं जिसको लेकर मछुआ कॉलोनी वासियों ने नगर परिषद को वहां स्पीड ब्रेकर लगाने के विषय में भी कई बार निवेदन किया है रिहायशी एरिया में वाहनों का तेज गति से निकलना प्रतिदिन दुर्घटनाओं को निमंत्रण देता नजर आता है। मछुआ कॉलोनी में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होना आम बात है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE