BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2023, 1:26 pm
BIG BREAKING : नीमच की कृषि उपज मंडी और झालावाड़ जिले का किसान, जब पोस्ता लेकर पहुंचा यहां तो... भनक लगते ही लगाई मंडी कमेटी के लिए दौड़, फिर जैसे ही सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े महेंद्र अहीर के साथ महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में पोस्ता लेकर पहुंचे एक किसान का माल चोरी हो गया। जैसे ही किसान को चोरी की भनक लगी तो उसने मंडी कमेटी के लिए दौड़ लगा दी। इसके बाद मंडी प्रशासन एक्शन में आया और सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर को पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को झालावाड जिले का किसान दिनेश रतलिया पोस्ता लेकर मंडी पहुंचा था। नीलामी से पूर्व ही उसका एक कट्टा पोस्ता गायब हो गया। दिनेश को जैसे ही पोस्ता का कट्टा चोरी होने की जानकारी लगी तो उसने मंडी कमेटी को सूचना दी। मंडी सचिव को समूचे घटनाक्रम से अवगत कराया। इस पर मंडी सचिव सतीश पटेल ने मंडी इंस्पेक्टर समीर दास को निर्देशित किया। समीर दास ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक व्यक्ति पोस्ता का कट्टा उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। जब मंडी इंस्पेक्टर ने आगे जांच की तो पता चला की वह आरोपी एमआर इंटर पर पोस्ते का कट्टा बेचकर रूपये लेकर रवाना हुआ। मंडी इंस्पेक्टर ने उक्त आरोपी का नाम व पता सहित मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाई और उसे फोन किया। बातों में उलझाकर आरोपी को मंडी बुलाया। फिर जैसे ही आरोपी मंडी आया तो उसे दबौच लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना कबूलते हुए अपना नाम सुरेंद्र पिता पप्पू पाटीदार निवास ग्राम गुराड़िया तहसील दलौदा जिला मंदसौर बताया। इसके बाद मंडी इंस्पेक्टर ने पोस्ते के मालिक झालावाड़ के दिनेश रतलिया को फोन पर सूचना दी और मंडी आने का आग्रह किया। जब किसान मंडी पहुंचा तो उसे 97 हजार रूपये के भाव से पोस्ते के कट्टे का भुगतान करवाया। 

--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE