BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2023, 2:26 pm
BIG NEWS : तकलीफदेय जीवन की याद दिलाने आ रहे हैं बंटाधार नेता दिग्विजय सिंह- सुनील कटारिया, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील कटारिया ने जमकर कटाक्ष वक्तव्य जारी किया। उन्होंने कहा कि नीमच आ रहे प्रदेश के पूर्व बंटाधार मुख्यमंत्री दिग्गी राजा। 

कटारिया ने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नीमच आ रहे हैं वह नीमच जिले की जनता को 1993 से 2003 की याद दिलाएंगे, जिसमें ना सड़क थी ना बिजली थी। क्या दिग्विजय सिंह जनता को यह संदेश देना चाहते हैं कि स्वर्णिम मध्यप्रदेश से वापस मध्यप्रदेश को बीमारू प्रदेश की श्रेणी में ले जाना है, जो आतंकवादियों को जी कहकर बुलाते हैं, वो मिस्टर बंटाधार है दिग्विजय सिंह, जब किसी पार्टी का एक कार्यकर्ता टूट जाता है तो बड़ी बात होती है, लेकिन इनके तो विधायक ही छोड़ कर चले गए क्योंकि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ विधायकों को समय तक नहीं देते थे। इसलिए सरकार 15 महीने में चली गई। हास्यास्पद सा लगता है किसान की बात वे करते हैं, जिन्होंने कर्जा माफ किया ही नहीं, युवाओं की बात वे कर रहे हैं, जिन्होंने बेरोजगारी भत्ता दिया ही नहीं, घोषणा पत्र में लिखने के बाद भी 15 महीने तक केवल जनता को गुमराह करते रहे।

यही नहीं सुनील कटारिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह जिस भी जिले में जाते हैं वहां की जनता को वह पुराना टाइम याद दिला देते है जब प्रदेश की सड़कें खस्ताहाल होती थी, जनता बिजली पानी के लिए तरसती थी, दिग्विजय सिंह उन सभी तकलीफ देय यादों को कल फिर ताजा कर देंगे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE