BREAKING NEWS
KHABAR : ग्वालियर में नर्सिंग का जंतर-मंतर, 3 साल का.. <<     NEWS : हाईकोर्ट के आदेश पर आमथला पंचायत प्रशासक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में पीला मोजेक का कहर, किसान ने तीन.. <<     KHABAR : रतलाम में कार्य में लापरवाही पर दो पटवारी.. <<     BIG NEWS : नीमच के नंबर- 2 खेल मैदान पर सांदीपनि.. <<     BIG NEWS : महाकाल की शरण में ओलंपिक पदक विजेता.. <<     KHABAR : 121 किलोमीटर की कावड़ यात्रा पर निकले पर्यटन.. <<     खरगोन कलेक्ट्रेट पहुंचे मिर्च उत्पादक.. <<     KHABAR : अटेंडेंस के विरोध में कृषि विस्तार.. <<     KHABAR : मिर्च व्यापारियों की मनमानी के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : स्कूली शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का.. <<     त्योहारों को लेकर मंदसौर पहुंचे रतलाम रेंज.. <<     चिंदड़िया में अवैध शराब बिक्री से परेशान.. <<     खरगोन में ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि.. <<     BIG REPORT : त्योहारों से पहले मंदसौर पहुंचे रतलाम.. <<     KHABAR : चिंदडिय़ा गांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     BIG VIDEO : CM के सामने BJP विधायकों में भिड़ंत! वायरल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2023, 3:51 pm
KHABAR : दास्तां खुशियों की, "पीएम स्वनिधि योजना" सदन मालवी के व्यवसाय के लिये संजीवनी हुई साबित, पढ़े खबर

Share On:-

छिन्दवाडा। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्म निर्भर निधि योजना छिंदवाडा शहर के वार्ड क्रमांक-39 गुरैया रोड शुक्ला ग्राउंड के पास के निवासी सदन मालवी पिता महू मालवी का मां डेली नीड्स के व्यवसाय के लिये संजीवनी साबित हुई और इस योजना से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ गया है। अब सदन मालवी धीरे-धीरे स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनते जा रहे हैं।

छिंदवाडा शहर के सदन मालवी का मां डेली नीड्स का व्यवसाय कोरोना काल में पूरी तरह बंद हो गया था। परिवार पर आर्थिक संकट आ गया था। परिवार पूरी तरह निराश हो गया था और उन्हें व उनके परिवार को अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। परिवार के भरण-पोषण में मां डेली नीड्स व्यवसाय की पूरी जमा पूंजी समाप्त हो गई थी। इस दौरान उन्हें नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के माध्यम से पता चला कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत 10,000 रुपए की कार्यशील पूंजी ऋण के माध्यम से बिना ब्याज के प्राप्त हो रही है। उन्होंने नगरपालिक निगम के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन कराकर बैंक को अपना ऋण प्रकरण भिजवाया। आईडीबीआई बैंक की छिन्दवाडा शाखा से उन्हें 10,000 रूपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस ऋण पूंजी के माध्यम से उनका मां डेली नीड्स का व्यवसाय पुनः चल पडा। उन्होंने बताया कि इस व्यवसाय से वे प्रतिदिन लगभग 300 रुपए की आमदानी प्राप्त कर लेते हैं। बैंक को सभी किश्त नियमित रूप जमा कर चुके हैं। 

सदन मालवी कहते हैं कि पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेने से मेरे जीवन स्तर में परिवर्तन आया है। मुझे अपने व्यवसाय मां डेली नीड्स को दोबारा लगाने में मदद मिली और अब मैं और मेरा परिवार मेरे व्यवसाय से खुश हैं। मैं योजना के अंतर्गत 20,000 रूपये के ऋण के लिये भी पात्र हो गया हूँ जिसका लाभ भी शीघ्र ही लेकर अपने व्यवसाय को और बढ़ाऊंगा। 
इस योजना के लिए सदन मालवी शासन को दिल से धन्यवाद देते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE