नीमच। जिला अभिभाषक संघ नीमच के चुनाव में रिकार्ड मतों से अध्यक्ष के चुनाव में जीत हासिल कर मनीष जोशी ने ब्राह्मण समाज का गौरव बढाया है। समाज जोशी की इस जीत से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। समाज चाहता है कि हर क्षेत्र में समाज के लोग परचम लहराए। समाज का व्यक्ति आगे बढने से समाज को नई दिशा मिलती है।
यह बात सकल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शैलेश जोशी ने कही। राज राजेश्वर भगवान श्री परशुराम मंदिर, चौरडिया हॉस्पिटल के पीछे रविवार को नवनिर्वाचित अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मनीष जोशी का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष जोशी को शाल और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया और उन्हें प्रतिक स्वरूप भगवात श्री परशुराम की प्रतिमा भेंट की गई। इस अवसर पर सकल ब्राहमण समाज के सचिव दीपक शर्मा, परशुराम जयंति महोत्सव के संयोजक राजेश शर्मा, अधिवक्ता दिलीप शर्मा, अधिवक्ता सत्यनारायण शर्मा, मनोज शर्मा व सारस्वत ब्राहमण समाज के अध्यक्ष संदीप जोशी सहित समाज के पदाधिकारीगण मौजूद थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।