BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुई नर्सिंग की.. <<     KHABAR : स्काउट गाईड के विद्यार्थियों को दिया जा.. <<     NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 11:36 am
KHABAR : जैन सोशल ग्रुप नीमच एवं संगिनी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, संपत लाल पटवा ने कहा- पीड़ित मानवता की सेवा ही संसार का सबसे सच्चा सुख, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। किसी प्रतिभावान गरीब विद्यार्थी के शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता करना संसार का सबसे बड़ा सच्चा सुख होता है। गरीब के आंसू पोंछने से जो सुख मिलता है। वह सुख संसार में अरबों की धन संपत्ति के वैभव से भी नहीं मिलता है।पीड़ित मानवता की सेवा ही संसार का सबसे सच्चा सुख होता है। विज्ञान विकास की ओर नहीं विनाश की ओर अग्रसर है इस पर हमें चिंतन करना होगा। मनुष्य ने गला काट प्रतिस्पर्धा के चलते गाड़ी बंगला धन वैभव को प्राप्त कर लिया लेकिन मानसिक सुख आत्मीय संतोष को हम खो चुके हैं हमें चिंतन करना होगा कि हम कहां जा रहे हैं। यह बात पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष समाजसेवी संपत लाल पटवा ने कही ।वे जैन सोशल ग्रुप नीमच ग्रुप 82 के तत्वावधान  में जैन सोशल ग्रुप नीमच ,संगिनी मैन के सत्र 2023 -25 नवीन कार्यकारिणी के सुंदरम मैरिज गार्डन में  30 अप्रैल रविवार को सुबह 10 बजे सुंदरम मैरिज गार्डन नीमच सिटी रोड पर आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में बतौर विशिष्टअतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे संगठन की आवश्यकता है जो समाज सेवा के माध्यम से खुशियों का आदान प्रदान करते हो। यदि कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित हो तो ग्रुप ऐसे बीमार व्यक्ति को गोद लेकर उसे स्वस्थ बनाने का लक्ष्य निर्धारित करें। कोई दुखी व्यक्ति एकाकी जीवन जीने को मजबूर हो तो उसे सुविधाएं उपलब्ध कराएं। जेएस जीआईएफ इंटरनेशनल डायरेक्टर मनीष कोठारी ने कहा कि नीमच की लाल माटी समाज सेवा का पर्याय है। यहां जब भी आते हैं तो नई ऊर्जा का संचार होता है।यहां इतने समाज सेवी संगठन है कि किसी ने नेकी की दीवार तो किसी ने प्रतिक्षालय तो किसी ने जल सेवा कर समाज सेवा के क्षेत्र को उत्कृष्ट सेवा का पर्याय बना दिया।नीमच क्षेत्र मध्य प्रदेश रीजन का सबसे उत्कृष्ट ग्रुप बन  रहा है ,8 ग्रुप, तीन संगिनी 11 शाखाएं मिलकर संगठन को शक्ति और मार्गदर्शन प्रदान करती है ।नित नया मार्गदर्शन देखने को मिलता है 24 माह में 24 गतिविधियां संचालित करने का लक्ष्य सभी में मिलकर पूरा करेंगे। इंटरनेशनल डायरेक्टर अभिषेक सेठिया ने कहा कि बंधुत्व से प्रेम बंधुत्व से सेवा के लक्ष्य को सभी टीम भावना के साथ पूर्ण करेंगे।निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष बाफना ने कहा कि सहनशीलता और धैर्य कारण जैन समाज पीड़ित मानवता  के सेवा कार्य के क्षेत्र में निरंतर प्रगति पर है। एकता की भावना से ही समाज आगे बढ़ रहा है। पूर्व में 65 सदस्यों की दुबई यात्रा सफलता का प्रतीक है और आगामी दिनों में 41 सदस्यों की कश्मीर यात्रा प्रस्तावित है जो शीघ्र ही पूर्ण होगी। निवर्तमान सचिव संजय धींग ने विगत 3 वर्षों की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीब बस्तियों में राशन वितरण, तपस्या उपवास, नवकार महामंत्र ,योगा मैट वितरण ,इम्यूनिटी वृद्धि गौशाला में गुड़ चना, ग्रुप के सदस्यों को बादाम वितरण दीपावली मिलन समारोह पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम, महावीर वाटिका में झूले चकरी स्थापना, स्वच्छता अभियान ,जैन मंदिर में ध्वजा ,पक्षी दाना, वन विहार ,अहिंसा पोस्टर प्रतियोगिता धार्मिक तीर्थ होली यात्रा तपस्वी सम्मान समारोह सहित विभिन्न आयोजित किए गए।
 नव पदस्थ अध्यक्ष बलवंत सिंह मेहता ने कहा कि 30 वर्ष पुराना संगठन समाजसेवी होने  के साथ अपनी सेवाएं प्रदान की है। पौधा अब वट वृक्ष बनने की ओर अग्रसर है। वरिष्ठों
के मार्गदर्शन में समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे। पारस पटवा ने कहा कि संगठन की सफलता उन्नति के लिए एक  एक स्वर एक साथ कदम बढ़ाना मनबोध होना मन और विचार संगठन के लिए एक एक जैसे होना इस संगठन को सफलता से कोई रोक नहीं सकता है।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया।संस्थापक अध्यक्ष डीएस चोरडिया ने कहा कि 30 साल पूर्व में इस ग्रुप में संस्थापक अध्यक्ष का माध्यम अवश्य बना था लेकिन इसे सफलता की ओर आगे बढ़ाया सभी ग्रुप के नए नेतृत्व और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने, ग्रुप में समाज सेवा के नए आयाम स्थापित सभी की टीम भावना से प्राप्त किए। मध्य प्रदेश रीजन चेयरमैन पदाधिकारी प्रीतेश गादिया ने सत्र 2023- 25 नव पदस्थअध्यक्ष बलवंत सिंह मेहता, सचिव अनंत पटवा ,कोषाध्यक्ष अशोक मुनेत, उपाध्यक्ष अरविंद करणपुरिया, डॉक्टर बीना चौधरी ,सुशील नपावलिया ,सह सचिव ललित बड़ौला, कार्यालय सचिव आरसी गोखरू , सहकोषाध्यक्ष अरविंद बम्ब, मार्गदर्शक समिति मनोहर सिंह लोढ़ा ,अजीत कुमार बम्ब, ज्ञानचंद डोसी, शिव सिंह कोचेटृटा  महेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र बीकानेरिया, विमल मोगरा , संतोष चोपड़ा , विजय जैन गोल्डन, महेंद्र बम, संचालक मंडल सहित अनेक पदाधिकारी, एवं जैन सोशल ग्रुप नीमच संगिनी मैन  अध्यक्ष अमिता नाहर, मनीषा मेहता, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी नाहर, समस्त कार्यकारिणी एवं नवीन सदस्य  पद एवं समाज सेवा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार, संभागीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष संतोष चोपड़ा ,जेएस जीआईएफ के उपाध्यक्ष हेमंत जैन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन,  पदाधिकारी मध्य प्रदेश रीजन चेयरमैन प्रीतेश गादियां विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर एच एल मेहता, मनीष कोठारी ,अभिषेक सेठिया ,समाजसेवी संपत लाल पटवा, विशेष अतिथि  मुकेश धोका, मध्य प्रदेश रीजन उपाध्यक्ष प्रकाश चौरडिया थें।
पंकज धींग ने महामंत्र नवकार जो गाये गाता जाएगा... गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बांसुरी वादक ललित कनेरिया ने पंख होती तो  उड़ आती रे दिल का दर्द दिखलाती सहित विभिन्न कर्णप्रिय मधुर गीत के स्वर बांसुरी पर सुनाए  तो सभी भाव  विहल हो गए। नन्हे मुन्ने बच्चे आर्या मांदरेचा, आरोही  मांदरेचा, प्रिष्टि  मंत्रा मेहता, प्रिशा बम्म,ने सांस्कृतिक समूह नृत्य के माध्यम से जीवन का दूसरा नाम  संघर्ष है इसी में हर प्रकार की राह मिलती है। प्रेरणादाई संदेश समाज को दिया।इन बच्चों को उल्लेखनीय सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ बीना चौधरी ने किया तथा आभार सचिव अनंत पटवा ने व्यक्त किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE