BREAKING NEWS
KHABAR : मिर्च व्यापारियों की मनमानी के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : स्कूली शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का.. <<     त्योहारों को लेकर मंदसौर पहुंचे रतलाम रेंज.. <<     चिंदड़िया में अवैध शराब बिक्री से परेशान.. <<     खरगोन में ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि.. <<     BIG REPORT : त्योहारों से पहले मंदसौर पहुंचे रतलाम.. <<     KHABAR : चिंदडिय़ा गांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     BIG VIDEO : CM के सामने BJP विधायकों में भिड़ंत! वायरल.. <<     BIG NEWS : भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन की.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के बेगूं में मादक पदार्थ तस्करी.. <<     REPORT : दिव्यांग बच्चों के लिए मिनी जिम एवं.. <<     BIG VIDEO : मध्य प्रदेश में बड़ा ऐलान! लाड़ली बहनों.. <<     KHABAR : संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की 82वीं.. <<     BIG REPORT : फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2026, 1:26 pm
BIG NEWS : राजस्थान के बेगूं में मादक पदार्थ तस्करी पर खाकी का बड़ा प्रहार, नशे की खेप के साथ पकड़ाया तस्कर, एस्कॉर्ट में चल रही स्विफ्ट कार का चालक हुआ मौके से फरार, अब पुलिस कर रही नेटवर्क की तलाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 83 किलो 490 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी स्विफ्ट कार जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डोडाचूरा की एस्कॉर्ट में इस्तेमाल की जा रही एक अन्य स्विफ्ट कार भी जब्त की है। दूसरी कार का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी बेगूं अंकित कुड़ी के सुपरविजन में बेगूं थाना पुलिस ने 19 अगस्त 2026 को कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 83 किलो 490 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी स्विफ्ट कार को जब्त किया गया। मामले में मदनलाल पिता बद्रीलाल, जाति गुर्जर, उम्र 25 वर्ष, निवासी घेवरिया, थाना पारोली, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने डोडाचूरा की एस्कॉर्ट में प्रयुक्त एक अन्य स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है। उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक को नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इस संबंध में थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम- एसआई सीताराम, एएसआई भंवरलाल, कांस्टेबल खेमाराम, रमेश, सीताराम एवं मनोहर।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE