BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में पीला मोजेक का कहर, किसान ने तीन.. <<     KHABAR : रतलाम में कार्य में लापरवाही पर दो पटवारी.. <<     BIG NEWS : नीमच के नंबर- 2 खेल मैदान पर सांदीपनि.. <<     BIG NEWS : महाकाल की शरण में ओलंपिक पदक विजेता.. <<     KHABAR : 121 किलोमीटर की कावड़ यात्रा पर निकले पर्यटन.. <<     खरगोन कलेक्ट्रेट पहुंचे मिर्च उत्पादक.. <<     KHABAR : अटेंडेंस के विरोध में कृषि विस्तार.. <<     KHABAR : मिर्च व्यापारियों की मनमानी के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : स्कूली शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का.. <<     त्योहारों को लेकर मंदसौर पहुंचे रतलाम रेंज.. <<     चिंदड़िया में अवैध शराब बिक्री से परेशान.. <<     खरगोन में ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि.. <<     BIG REPORT : त्योहारों से पहले मंदसौर पहुंचे रतलाम.. <<     KHABAR : चिंदडिय़ा गांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     BIG VIDEO : CM के सामने BJP विधायकों में भिड़ंत! वायरल.. <<     BIG NEWS : भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन की.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के बेगूं में मादक पदार्थ तस्करी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 2:40 pm
BIG REPORT : मेडिकल कालेज संघर्ष मोर्चा का अनशन भाजपा जिलाध्यक्ष ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, पढ़े भरत कुमार यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। शहर में विगत 15 अप्रैल से जारी मेडिकल कॉलेज संघर्ष मोर्चा का क्रमिक अनशन आज भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। 

बता दें कि मेडिकल संघर्ष मोर्चा द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन किया जा रहा था। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों सहित पत्रकार संगठनों द्वारा मेडिकल संघर्ष मोर्चा के समर्थन में अनशन किया और मुख्यमंत्री के नाम प्रतिदिन जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मेडिकल कॉलेज निर्माण शुरू कराने की मांग की लेकिन जब बात नहीं बनी तो तीस अप्रैल को मेडिकल कॉलेज संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार हरि अग्रवाल ने आमरण अनशन पर बैठने का निश्चय किया और आज पहले ही दिन सत्ता पक्ष भाजपा के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर एक माह का लिखित आश्वासन देकर आमरण अनशन हरि अग्रवाल को जूस पिलाकर समाप्त करा दिया। 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया गया था। लेकिन विगत चार वर्षों से मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई जिससे छतरपुर सहित समूचे बुंदेलखंड की जनता में बेहद आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल अब देखना होगा कि आगामी एक माह में मेडिकल कॉलेज निर्माण संबंधी कार्य शुरू हो पाता है अथवा नहीं यह बड़ा सवाल है। 

इस अवसर पर छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी, सहित भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह एवं भाजपा के पदाधिकारियों के अलावा मेडिकल संघर्ष मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE