देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिवर्ष अनुसार राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी की शौर्य यात्रा निकाली गई। जिसमें घोड़े बैंड बग्गी के साथ सुशोभित रथ में आज भगवान परशुराम जी ने नगर का भ्रमण किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण युवा परिषद इंदौर के संस्थापक पंडित विकास अवस्थी, अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी,जयप्रकाश शास्त्री, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा उपस्थित रहे। चलित झांकियां, चलित भजन आकर्षण केन्द्र रहे। भगवान परशुराम जी के रथ के आगे उज्जैन की प्रसिद्ध महाकाल टोली भजनों की प्रस्तुति देती हुई चल रही थी। सभी पारम्परिक वेशभूषा में यात्रा में सम्मिलित हुए।
नगर में यात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत कर परशुरामजी का पूजन किया गया।यात्रा में मातृशक्ति सहित हजारों की संख्या मेंं ब्राह्मण शौर्य यात्रा में सम्मिलित हुए। यात्रा का समापन मंडी धर्मशाला में हुआ जहां 5000 लोगो ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।