पड़दा। समीपस्थ गांव रावतपुरा में साथ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कथा वाचक श्री बालकृष्णदास जी श्री चैतन्य दास जी नागा महाराज के मुखारविंद से आयोजन हो रहा है। कथा के 4थे दिन भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हुआ और रंग की बौछार, गुलाल से भक्तजनों ने आनंद लिया।
अतिथि के रूप में आज बजरंगदल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर, विश्व हिंदू परिषद जिला सहमंत्री समरथ बागवान, खंड अध्यक्ष रमेश राठौर, खंड संयोजक नरेंद्र मालवीय ने कथावाचक का भगवा दुपट्टे से सम्मान किया, और सनातन को जगाने के लिए आयोजन की सराहना की। मातृशक्ति ने डांडिया खेलकर गुलाल उड़ाकर भगवान का जन्मोत्सव मनाया।
इस अवसर पर समिति के रामचंद्र किर, दिनेश किर, कैलाश अग्रवाल, गोपाल सेन, जगदीश किर, बापूलाल किर व समिति के सदस्य उपस्थित रहें।