BREAKING NEWS
NEWS : हाईकोर्ट के आदेश पर आमथला पंचायत प्रशासक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में पीला मोजेक का कहर, किसान ने तीन.. <<     KHABAR : रतलाम में कार्य में लापरवाही पर दो पटवारी.. <<     BIG NEWS : नीमच के नंबर- 2 खेल मैदान पर सांदीपनि.. <<     BIG NEWS : महाकाल की शरण में ओलंपिक पदक विजेता.. <<     KHABAR : 121 किलोमीटर की कावड़ यात्रा पर निकले पर्यटन.. <<     खरगोन कलेक्ट्रेट पहुंचे मिर्च उत्पादक.. <<     KHABAR : अटेंडेंस के विरोध में कृषि विस्तार.. <<     KHABAR : मिर्च व्यापारियों की मनमानी के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : स्कूली शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का.. <<     त्योहारों को लेकर मंदसौर पहुंचे रतलाम रेंज.. <<     चिंदड़िया में अवैध शराब बिक्री से परेशान.. <<     खरगोन में ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि.. <<     BIG REPORT : त्योहारों से पहले मंदसौर पहुंचे रतलाम.. <<     KHABAR : चिंदडिय़ा गांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     BIG VIDEO : CM के सामने BJP विधायकों में भिड़ंत! वायरल.. <<     BIG NEWS : भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 6:43 pm
KHABAR : कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन के लिए अभद्र टिप्पणी से हैहयवंश कसेरा समाज में विरोध, एसडीएम को कार्यवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर  

Share On:-

मनासा। कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन पर अभद्र टिप्पणी से हैंहयवंश के अंतर्गत कसेरा, ताम्रकार, ठठेरा, कांस्यकार, तमेर, तमेरा, कंसारा समाज में आक्रोश है। इसको लेकर भजन सम्राट महेश कसेरा की पगडी रस्म के बाद कसेरा समाज अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा के साथ समाज के लोग व राजस्थान से आये समाजजनो ने एसडीएम पवन बारिया को ज्ञापन सौपकर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की माँग करते हुए ज्ञापन दिया। 

ज्ञापन में बताया कि मध्यप्रदेश के महेश्वर में हैहयवंशीयों का धाम है, जहां यह कि धीरेंद्र शास्त्री आत्मज अज्ञात निवासी ग्राम गड़ा जिला छतरपुर एक कथावाचक है। दूरदर्शन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से कथा करते हैं, इनकी कथाओं में लाखों लोग आते हैं, इन्हे देश और दुनिया भर में सुना जाता है और लोग इनका अनुसरण भी करते हैं। इनके द्वारा कही बातों पर लोग विश्वास भी करते हैं।
सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने अपने फेसबुक के अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें हैहयवंश एवं हमारे भगवान राजराजेश्वर के बारे में अपमानजनक व धार्मिक भावना भड़काने वाले कथन गए हैं। उन्होंने इस कथन में भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्रार्जुन को अत्याचारी, बलात्कारी, वैभवचारी आदि अपमानजनक संज्ञाओ से संबोधित किया है। उन्होंने बिना किसी आधार के जानबूझ कर मिथ्या, असत्य, व धार्मिक भावना और लोक शांति भड़काने वाले अनर्गल कथन किए है। अपने को चर्चित करने के लिए उसने ऐसा कार्य किया है। उसके इस कृत्य से हमारी भावनाएं आहत हुई हैं, हैहयवंश का अपमान हुआ है। हमारा समाज उनके कथन से अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है तथा अन्य समाज के लोगों की निगाह में हमारे प्रति घृणा की भावना जागृत हुई है।
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की कथा का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया एवं टीवी पर होता है। लाखो की संख्या में लोग सुनते और देखते हैं। उन्हें सुनने वाले और देखने वालों के मन में भगवान श्री राजराजेश्वर को लेकर घृणा का भाव उत्पन्न हुआ है, पूरे देश में मानहानि हुई है, हर शहर में उन्हें देखा और सुना गया है।
यह की कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के अपलोड किये गये वीडियो में उल्लेखित कथन भगवान श्री राजराजेश्वर एवं हैहयवंश के प्रति अपमानजनक, धार्मिक भावनाओं को भड़काने व आहत करने वाले और समाज में विद्वेष, शत्रुता व घृणा फैलाने के साथ शांति व्यवस्था भंग करने वाले हैं। जिससे हम इंदौर ही नहीं पूरे देश भर के हैहयवंशी समाज जन आहत हुए हैं।
धीरेंद्र शास्त्री लोगों की भावनाओं को भड़काने वाले बयान देने के लिए आदि हो गए हैं, इससे पूर्व भी कई समाज और संतों के खिलाफ कथन कर चुके हैं। मीडिया की सुर्खियों मे बने रहने के लिए वे अनर्गल, असत्य व अपमानजनक बातें अपने संबोधन में करते हैं।
इस अवसर पर कसेरा समाज के अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा, दिलीप कसेरा ब्यावरा, कृषणकांत कसेरा इन्दौर, कौशल कसेरा, राधू भैया, दीपक कसेरा शाजापुर, अशोक ब्यावरा, अनील कसेरा मन्दसौर, बाबुलाल कसेरा नीमच, मुकेश कसेरा उदयपुर, गणेश सावरिया, नितेश कसेरा नीमच, रमेशचंद्र कसेरा मनासा, औमप्रकाश कसेरा मोरवन, अशोक कसेरा भानपुरा, बाबुलाल कसेरा भीलवाड़ा, मुन्नालाल भीलवाड़ा, औमप्रकाश कसेरा भानपुरा, कैलाश कसेरा उज्जैन, पन्नालाल कसेरा, अमृतलाल कसेरा उदयपुर, जीवन कसेरा जयपुर, संजय कसेरा नीमच, रजनीश कसेरा नीमच ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पंडित कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर समाज व आराध्य देव के विरुद्ध निराधार की गयी टिप्पणी पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की माँग की गयी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE