BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 6:58 pm
KHABAR : मजदुर दिवस पर मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रो ने सुखानन्द महादेव में किया स्वच्छता श्रमदान, आँगनवाडी केन्द्र पर श्रमिक परिवार के बच्चो को ज्ञानवर्द्धक खिलोने तथा पौष्टिक आहार का वितरण कर आँगनवाडी को लिया गौद, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। मध्यप्रदेश शासन के नीमच जिले से सीएम फैलो नीलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जावद ब्लाक के जनसेवा मित्रो ने 1 मई अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुखानन्द महादेव पर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान किया गया। जिसमे सभी जनसेवा मित्रो ने मन्दिर परिसर व सीढ़ियों पर श्रमदान कर  साफ-सफाई की गई। 

जनसेवा मित्रो ने 4 घण्टे का सामूहिक श्रमदान करते हुए मन्दिर परिसर में फैले हुए कचरे,पॉलीथिन को एकत्रित कर पुरे परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाया गया। जनसेवा मित्रो ने श्रमदान कर स्वच्छता का संकल्प लिया की माह में एक बार यहा सामूहिक स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया जाएगा। श्रमिक दिवस के अवसर पर आँगनवाडी केन्द्र संजयग्राम पहुँचकर जनसेवा मित्रो ने बच्चों को पौष्टिक आहार का वितरण किया व आंगनवाड़ी केन्द्र को ज्ञानवर्द्धक सामग्री प्रदान की। 

जनसेवा मित्रो ने बच्चों से चर्चा की तो पता चला कि अधिकतम बच्चे श्रमिक परिवारो से है। तब जनसेवा मित्रो द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र को गोद लेकर अपने स्टाइपेंड में से प्रतिमाह 200 रु प्रति जनसेवा मित्र सहयोग देकर आंगनवाड़ी केन्द्र को आदर्श आँगनवाडी बनाने का संकल्प लिया। प्रतिमाह आँगनवाडी केन्द्र पर आकर जनसेवा मित्रो द्वारा बच्चों को शिक्षा-सामग्री, पौष्टिक आहार, खिलौने दिए जाएगे, केन्द्र पर पोषण वाटिका का निर्माण भी किया जाएगा। 

श्रमदान के दौरान आए हुए श्रद्धालुओं से शपथ दिलवाई गई कि वे वहां पर कूड़ा कचरा एवं रास्ते के बीच में में जो पत्थर जमाने की परंपरा है उसे एक साइड में करे जिससे की रास्ते में आने-जाने में कोई परेशानी ना हो और श्रद्धालुओं द्वारा भी स्वच्छता में सहयोग किया गया। सभी ने संकल्प लिया की हर माह में आँगनवाडी केंद्र पर होने वाले समस्त कार्यक्रमो में जनसेवा मित्रों द्वारा सहयोग किया जाएगा 

इस गतिविधि में जनसेवा मित्र राजमल दास, सुमन धनगर, मंगला सेन, अनिशा पाराशर, अजय सेन, योगिता पाटीदार, कोमल भट्ट, निकिता धाकड़, मुकेश मेघवाल, विक्रम औङ, रामनिवास नरवाङिया, रोहित चंदेल उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE