BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2023, 12:53 pm
BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के बाद एमपी में भी भाजपा को लगेगा बड़ा झटका, कांग्रेस के अँधेरे को दूर करेंगे दीपक, दिग्गज बीजेपी नेता लेंगे कांग्रेस की सदस्यता, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा ये तो अभी ट्रेलर है..., पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। छग भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश में होने जा रहा है। प्रदेश में भी भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते है। इसके संकेत जोशी द्वारा दे दिए गए है। 

एमपी में कांग्रेस सरकार बदलने के बाद दीपक जोशी खुद को भाजपा में अकेला और असहाय महसूस कर रहे थे। जिसका दर्द उन्होंने सोशल मीडिया पर भी बयां किया था। जोशी हाटपिपलिया से चुनाव लड़ते आए है। भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे है साथ ही प्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे है। जोशी हाटपिपलिया से भाजपा से विधानसभा का चुनाव लड़े थे लेकिन उस समय कांग्रेस के मनोज चौधरी से हार गए थे। ज्योतिरादित्य सिंह के भाजपा ज्वाइन करने के बाद मनोज चौधरी ने भी भाजपा की सदस्यता  और उपचुनाव में चौधरी भाजपा से हाटपिपलिया से चुनाव लाडे और जीत गए। जिसके बाद दीपक जोशी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। 

दीपक जोशी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं पिताजी की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाऊंगा। जनता का जो सहयोग पिताजी को मिलता रहा है। उन संबंधों को जीवित रखने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। मैं कांग्रेस जॉइन कर रहा हूं। 5 मई को मेरी पत्नी की पहली बरसी है। सात दिन तक कार्यक्रम चलेंगे, उसके बाद कांग्रेस जॉइन करूंगा। 6 मई को भोपाल पहुंचकर कांग्रेस ज्वाइन करूँगा। पीसीसी चीफ कमलनाथ से उनकी बातचीत भी हो चुकी है। दीपक जोशी ने कहा कि जो मुझे सम्मान देगा, मैं उसके साथ रहूंगा। इस पर कमलनाथ ने कहा कि ये अभी ट्रेलर है, आगे-आगे देखिए क्या होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE