मंदसौर। अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज समाजजन आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी के नाम एक ज्ञापन दिया। समाजजनों का आरोप है कि आये दिन जिले के बेटीखेडी गाँव में बलाई समाज के लोगो को नाहरगढ थाना पुलिस द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा। जब भी गांव में बलाई समाज के किसी घर पर शादी होती है तो नाहरगढ़ थाना पुलिस शादी के प्रथम दिन से लगातार मेहमानो के सामने परिवार को थाने में बैठा देती है। लगभग 3-4 दिन से परिवार के लोगो को पुलिस के द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। जिसके को लेकर आज दिनांक 2 मई 2023 मंगलवार को जिला मुख्यालय पर एसपी कार्यालय का घेराव किया।