BREAKING NEWS
NEWS : हाईकोर्ट के आदेश पर आमथला पंचायत प्रशासक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में पीला मोजेक का कहर, किसान ने तीन.. <<     KHABAR : रतलाम में कार्य में लापरवाही पर दो पटवारी.. <<     BIG NEWS : नीमच के नंबर- 2 खेल मैदान पर सांदीपनि.. <<     BIG NEWS : महाकाल की शरण में ओलंपिक पदक विजेता.. <<     KHABAR : 121 किलोमीटर की कावड़ यात्रा पर निकले पर्यटन.. <<     खरगोन कलेक्ट्रेट पहुंचे मिर्च उत्पादक.. <<     KHABAR : अटेंडेंस के विरोध में कृषि विस्तार.. <<     KHABAR : मिर्च व्यापारियों की मनमानी के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : स्कूली शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का.. <<     त्योहारों को लेकर मंदसौर पहुंचे रतलाम रेंज.. <<     चिंदड़िया में अवैध शराब बिक्री से परेशान.. <<     खरगोन में ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि.. <<     BIG REPORT : त्योहारों से पहले मंदसौर पहुंचे रतलाम.. <<     KHABAR : चिंदडिय़ा गांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     BIG VIDEO : CM के सामने BJP विधायकों में भिड़ंत! वायरल.. <<     BIG NEWS : भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2023, 4:48 pm
NEWS : सनातन समाज के बैनर तले अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास का किया विरोध, भूमि के आवंटित आदेश को निरस्त करवाने को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े विष्णु आशीर्वाद की खबर 

Share On:-

दौसा। दौसा के सामुदायिक सदभाव के लिये हिन्दू मन्दिर धार्मिक क्षेत्र में अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास को चारागाह भूमि में आवंटित आदेश को निरस्त करवाने को लेकर मंगलवार को युवाओ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कमर चौधरी को ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में बताया कि दौसा सदैव से सामुदायिक सदभाव और सामाजिक समरसता की भूमि रही है। इसमें अपने धार्मिक विश्वास के आधार पर मिलजुल कर चलने की परम्परा रही है। विगत कुछ वर्षो से राजस्थान में भी धार्मिक कट्टरता बढती जा रही है,उदयपुर करौली, जोधपुर आदि स्थानों पर हुई साम्प्रदायिक घटना चिंताजनक है। दौसा में स्वयं भू भगवान गुप्तनाथ और श्रीराम मन्दिर का धार्मिक क्षेत्र सदियों पूर्व से ही बना हुआ है मन्दिर के क्षेत्र से लगता हुआ गायों के लिये चारागाह व पानी पीने के लिये तालाब बना हुआ है। जिसमें गौशाला में रहने वाले गौवंश के लिये उपयोग किया जाता रहा है, तथा गौवंश हेतु चारागाह सुरक्षित रखा गया था। उक्त धार्मिक क्षेत्र के चारागाह भूमि ख न 4169/2132 रकबा 3.23 है में से 0.30 है भूमि अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के भवन निर्माण भूमि आवंटित कर दी गयी है और चुपचाप बिना शिलान्यास किए बिना किसी को बताए निर्माण किया जा रहा है जिसका सनातन समाज को पता चलने पर तीव्र आक्रोश व्याप्त हो गया है। धार्मिक क्षेत्र के चारागाह में किसी धर्म विशेष के लिए बनाये जाने वाले छात्रावास के कारण धार्मिक सदभाव बिगड़ने की सम्भावना है क्योंकि गायों के लिए चारागाह की भूमि पर वर्ग विशेष का छात्रावास क्षेत्र में बनाया जा रहा है जिसके कारण भविष्य में गंभीर समस्याएं खड़ी होने की पूर्ण संम्भावना है। अम्बेडकर छात्रावास के लगते ही अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास बनाया जा रहा। जिसमे ज्यादा तर मुस्लिम लड़किया रहेगी । लड़को के छात्रावास के लगते ही लड़कियों के छात्रावास के होने से कभी भी किसी भी प्रकार की घटना होने की सम्भावना बनी रहेगी जिसके कारण दौसा का अमन चैन और धार्मिक सदभाव को नुकसान होने की संभावना है। उक्त आवंटित आदेश में राजनैतिक षडयन्त्र की बू स्वयं रूप से आ रही है। हर छोटे से भवन निर्माण का शिल्यानास किया जाता है किन्तु इस मामले में चुप चाप गोपनीय तरीके से किया जा रहा है इससे दुराशय और नाकारात्मक भावना का प्रकटीकरण हो रहा है। दौसा की शांत हिन्दू सनातन संस्कृति को मानने वाले लोगों में पुरातन धार्मिक क्षेत्र के गौवंश की भूमि को अल्प संख्यक बालिका छात्रावास के नाम पर अलोट करने से आक्रोश है इसे तुरंत निरस्त किया जाए अन्यथा हिन्दू समाज को आंदोलन का रास्ता अपनाना पडेगा। अतः निवेदन है कि छात्रावास निर्माण कार्य को तुरंत बंद करवाने की कृपा करें। 

इस अवसर पर समस्त सनातन समाज दौसा के रामनिवास मीना जिलाध्यक्ष अभा हि यु मोर्चा दौसा, नरेन्द्र जोशी जिलाध्यक्ष jSF दौसा, अमित गुमानपुरा पूर्व जिला संयोजक एबीवीपी दौसा, सीपी शर्मा सयोजक जेएफएस दौसा, अरविन्द कुमार मीणा, वेदाल शर्मा, रामचरण मीणा, नीरज तिवारी, नीरज शर्मा, नितेश बापी, गजेंद्र झाला तहसील अध्यक्ष दौसा विप्र फाउंडेशन, विजय श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, पंकज महेश्वरा सहित आदि मौजूद रहे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE