नीमच। आज दिनांक 02 मई 2023 को मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन नीमच द्वारा जिला समन्वयक प्रेमसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सेक्टर प्रभारी नवनीत सेन एवं संस्था अध्यक्ष अनूप चौधरी द्वारा गांव बंबोरी की गोद आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1, पर लाडली लक्ष्मी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम वीणा वादिनी मां सरस्वती जी का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
सभी नन्ही मुन्नी बालिकाओं में लाडली लक्ष्मी उत्सव के अंतर्गत बहुत ही प्यारी रंगोली बनाई जिसमें संदेश दिया बेटी है तो कल है। छोटी-छोटी बालिकाओं का पूजन कर उनका सम्मान किया गया एवं नन्ही बालिकाओं को पुरस्कार के रूप में लंच बॉक्स दिए गए तथा सभी बालिकाओं को स्वादिष्ट भोजन खीर-पुरी सम्मान के साथ बिठा कर खिलाया गया एवं फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बंबोरी ग्राम पंचायत सरपंच दिलीप सिंह, जनपद सदस्य शिव बैरागी, महिला बाल विकास से सुपरवाइजर एकता प्रेमी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कराडिया महाराज से अध्यक्ष अनुज बैरागी, सेक्टर प्रभारी नवनीत सेन, संस्था अध्यक्ष अनूप चौधरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केसरदेवी रावत, सहायिका नीतू सेन, समाजसेवी राधा, गांव की महिलाएं तथा नन्ही मुन्नी बालिकाएं आदि उपस्थित थीं। उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी ने दी।