BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2023, 7:46 pm
BIG NEWS : जिले के ग्राम जमुनिया खुर्द में बिन्दोली में नाचने के दौरान विवाद, घूरने की बात को लेकर कुल्हाड़ी से किया हमला, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। नीमच के ग्राम जमुनिया खुर्द में बिन्दोली में नाचने के दौरान विवाद हो गया।मामला एक दूसरे को घूरने की बात को लेकर हुआ जिसमे 2 युवाओं में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर जाकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में एक 22 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

जिला अस्पताल में उपचार करा रहे रोहित पिता राधेश्याम निवासी ग्राम जमुनिया खुर्द ने बताया कि रविवार सोमवार के मध्य रात्रि 12 बजे के लगभग गांव में बिंदोरी निकल रही थी। जिसमें उसका छोटा भाई कन्हैयालाल खारोल और गांव में ही रहने वाला युवक दिलीप खारोल नाच रहे थे। इसी दौरान एक-दूसरे को घूरने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसकी सूचना मुझे मिली तो मैं अपने छोटे भाई कन्हैयालाल को लेकर अपने घर चला गया, और विवाद को शांत किया। आधी रात को दिलीप के पिता मदन लाल और उनके अन्य परिजन हाथों में कुल्हाड़ी लेकर मेरे घर आए और विवाद करने लगे मैं कुछ समझ पाता उससे पहले ही मदनलाल ने कुल्हाड़ी से मेरी पीठ पर वार कर दिया। मैं जैसे ही जान बचाकर भागने लगा तो उन्होंने दूसरा वार फिर किया जिस पर मेरे हाथ पर गंभीर चोट आई।
पड़ोसियों को आते देख मदनलाल और उसके परिवार के सदस्य मौके से फरार हो गए और जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे गए। इस बात की सूचना डायल 100 से की है, परंतु पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद मुझे घायल अवस्था में परिजन जिला चिकित्सालय लाए। यहां से हम सिटी थाने पहुंचे जहां मदनलाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 
उक्त मामले में घायल रोहित खारोल की रिपोर्ट पर सिटी पुलिस ने मदन लाल खारोल के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE