BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2023, 8:27 pm
REPORT : भाजपा किसान मोर्चा व दीनदयाल मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने वैवाहिक वर्षगांठ पर जिलाध्यक्ष पाटीदार को भेंट की तस्वीर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भाजपा किसान मोर्चा व दीनदयाल मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार की वैवाहिक वर्षगांठ पर तस्वीर भेंटकर बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ एवं अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के विषय में प्रकाश डालते हुए बताया कि जिस प्रकार हम चिल्ड्रन डे, मदर्स डे आदि मनाते हैं उसी प्रकार आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज का दिन सलाम करता है उन मजदूरों को, उन मजदूर वर्गों की महिलाएं, पुरुषों को जो मेहनत करके अपना जीवन यापन ही नहीं करते बल्कि देश की तरक्की में अभूतपूर्व योगदान देते हैं। बताते हैं कि पहले मजदूरों को 18 घंटे काम करना पड़ता था तब उनको मजदूरी मिलती थी। इसके विरोध में मजदूर एकजुट हुए और अपनी आवाज उठाई तब कहीं जाकर मालिक वर्गों को मजदूरों की मांग के आगे झुकना पड़ा और 1 मई 1886 से यह नियम लागू हुआ कि मजदूरों को अब 8 घंटे ही काम करना होगा। हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर देश के सभी हिस्सों में मजदूर वर्ग के कर्मचारियों को सम्मानित किया जाकर उनके कार्यों की प्रशंसा की जाती है, क्योंकि सभी को पता है कि मजदूर ही नींव की वह ईंट है जो नजर तो नहीं आती, लेकिन इमारत उसी पर खड़ी होती है और अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर हम सभी मजदूर वर्गों की मातृशक्ति महिलाएं एवं पुरुषों को नमन अभिवादन करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा मुखर्जी मंडल महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार, भाजपा दीनदयाल मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री मोहम्मद रईस हुसैन पटवा, भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी चंद्रप्रकाश (मोमू) लालवानी, टिमू खुंआर, अंकित शर्मा, राहुल जाटव, विनीत सेठिया व कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE