BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2023, 2:21 pm
BIG NEWS : रतलाम का बस स्टैंड और बस में सवार माँ-बेटे, जैसे ही बजी थाने की फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब मौके पर जाकर ली मल्लिका खातून और अफजल की तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। बस में सवार एक तस्कर माँ-बेटे को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। ये माँ-बेटे अवैध ब्राउन शुगर लेकर बस में सवार होकर इंदौर की ओर जा रहे थे। दोनो महाराष्ट्र के रहने वाले है।

रतलाम की स्टेशन रोड पुलिस को कल मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस क्रमांक MP 09 FA 8951 में एक महिला जिसने जामुनी रंग का हिजाब पहन रखा है और एक लड़का जिसने सफेद शर्ट पहना हुआ है, उसके बाल बड़े होकर चोटी रखी हुई है। यह दोनो अवैध रूप से ब्राउन शुगर लेकर इंदौर की ओर जा रहे है। यह बस शाम 7 बजे फव्वारा चौक से चलेगी।

सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बस में सवार इन दोनों को पकड़ा। इनकी तलाशी में इनके पास से 505 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जब्त की गई। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पकड़े गए आरोपी मल्लिका खातून पति खलील पठान उम्र 55 वर्ष ओर अफजल खान पिता जलील खान उम्र 24 वर्ष है। दोनो महारष्ट्र के अकोला के निवासी है। यह माँ-बेटे है। 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपी अफजल के खिलाफ अकोला में भी एक एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है। आऱोपी अवैध रूप से ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचते हुए पकड़ा गया था। इनके पास से अवैध ब्राउन शुगर दो पैकेट में मिली थी।

पुलिस की इस कार्यवाही में स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला, उपनिरीक्षक सचिन डावर, सत्येंद्र रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, आई एम खान, प्रधान आरक्षक मुकेश ओसारी, दीपक मकवाना, नीलेश पाठक, अभिश्वक पाठक, महिला आरक्षक प्रतिभा परिहार, जितेंद्र सिंह, विजय शेखावत, पवन मेहता, धर्मेंद्र मैडा, मुकेश कुमावत ओर राहुल मारू का योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE