BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2023, 8:00 pm
BIG NEWS : मेलखेड़ा-गरोठ मार्ग और राजस्थान का ट्रक, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर रोका वाहन और ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, प्रदेश की सबसे बड़ी कार्यवाई को लेकर एसपी ने किया एलान, जानिए इतनी बड़ी मात्रा में क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर  

Share On:-

शामगढ़। राजस्थान के शातिर तस्कर द्वारा नोर्थ ईस्ट से लाई जा रही 20 करोड मूल्य की ब्राऊन शुगर (हैरोईन) जप्त की गई। अन्तर्राज्यीय तस्करों द्वारा नोर्थ ईस्ट के इन्फाल (मणिपुर) से लाकर छोटी सादडी प्रतापगढ (राजस्थान) में खपाई जाने वाली अवैध मादक पदार्थ ब्राऊन शुगर (हैरोईन) जप्त की गई। परिवहन में प्रयुक्त टाटा कम्पनी का ट्रक क्रमांक आरजे 06 जीबी 5818 जप्त किया गया शातिर तस्कर से कुल 20 किलो 320 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हैरोईन कीमती बीस करोड रूपये जप्त की गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमार सिहं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन के निर्देशन में एवम मनोज कुमार सिहं उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम के मार्गदर्शन में, अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मन्दसौर के नेतृत्व में एवम महेन्द्र सिहं तारनेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ व गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर व निकिता सिहं अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ के द्वारा थाना शामगढ की एक टीम गठित की गई। जिसमें अवैध मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने एवम प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। 

शामगढ़ थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03 मई 2023 को विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्यवाही करते हुए मेलखेडा से गरोठ रोड पर ग्राम संकरिया खेडी के पास, 08 लाईन अण्डर ब्रिज के पास से एक टाटा कम्पनी के ट्रक जिसका पंजीकरण क्रमांक आरजे 06 जीबी 5818 के चालक आरोपी कालू सिंहं पिता जालम सिहं भाटी जाति राजपूत निवासी ग्राम नेतडा थाना कडवड जिला जोधपुर (राजस्थान) के द्वारा ट्रक के केबिन में खुफिया तरीके से छिपाकर ले जाई जा रही अवैध मादक पदार्थ हैरोईन कुल चार पैकेट कुल 20 किलो 320 ग्राम वजनी कीमती बीस करोड रूपये जप्त की गई। मामले में ट्रक चालक आरोपी कालू सिहं पिता जालम सिहं भाटी जाति राजपूत निवासी ग्राम नेतडा थाना कडवड जिला जोधपुर (राज) को गिरफ्तार किया गया व थाना शामगढ पर अपराध क्रमांक 177/ 23 धारा 8/21, 29,25 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी कालू सिंह से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ हैरोईन के संबंध में पूछताछ में बंटी जाति मुसलमान निवासी पीपाड सिटी जिला जोधपुर, रफ्तार जाति मुसलमान निवासी छोटी सादडी जिला प्रतापगढ, महावीर माली निवासी छोटी सादडी जिला प्रतापगढ (राजस्थान) को भी प्रकरण में सह आरोपी बनाया जाकर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

जप्त मश्रूका:- चार थैलियों में कुल 20 किलो 320 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राऊन शुगर (हैरोईन) कीमती 20 करोड रूपये व एक टाटा कम्पनी का ट्रक क्रमांक आरजे 06 जीबी 5818 कीमती 30,00,000 रुपये। 

उक्त कार्यवाही में टीम उप निरीक्षक राकेश चौधरी थाना प्रभारी शामगढ़ व उप निरीक्षक भारत सिहं चावडा ( सायवर सैल), उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिहं कनेश, प्रधान आरक्षक धनपाल जाट, प्रधान आरक्षक घनश्याम, प्रधान आरक्षक प्रमोद व्यास, आरक्षक रामकरण, आरक्षक कौशलेन्द्र सिहं, आरक्षक हीरालाल यादव, आरक्षक कारूलाल, आरक्षक बनवारी राठौर एवम पुलिस शामगढ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को प्रथक से पुरस्कृत किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE