BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2023, 2:12 pm
KHABAR : मजदुरो की रक्षा और सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है, भाजपा सरकार मजदूरो का शोषण कर रही है- भगत वर्मा, इंटक का स्थापना दिवस मनाया गया, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। जिला राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस इंटक नीमच ने 3 मई को राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस इंटक का 76वां स्थापना दिवस विक्रम सीमेंट उद्योग परिसर मे विक्रम सीमेंट उद्योग फेडरेशन इंटक के तत्वाधान मे मनाया गया। 

आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधन में नीमच जिला इंटक के अध्यक्ष भगत वर्मा ने कहा कि 3 मई 1947 को सरदार बल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस इंटक कि स्थापना की थी। जिसका मुख्य उद्देश्य था, मजदुरो की स्थिति को  सुधारना, आर्थिक शोषण बंद करना। उन्होंने कहा कि मजदुरो की रक्षा और सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। वर्तमान भाजपा सरकार मजदूरो का शोषण कर रही है। उदारीकरण के चलते मजदूरो का शोषण नही होने देगे। 

विक्रम सीमेंट उद्योग फेडरेशन इंटक के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने तथा जिला इंटक के संगठन मंत्री शिवकुमार त्रिपाठी ने कहा कि मजदुर कभी आत्मसमर्पण  नही करता है। राष्ट्र की ताकत उसकी श्रमशक्ति मे है। मजदुरो के लिए कुछ भी असंभव नही है। राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस इंटक का लक्ष्य है देश के मजदुरो कि दशा सुधारना। कार्यक्रम को गुणवंत राठौर, मोहनलाल पटेल, लक्ष्मीलाल माली आदि ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर पर विक्रम सीमेंट उद्योग के अनिल राठौर, विक्रम सिंह,  शांतिलाल, सुनिल शर्मा, लक्षमीचंद धाकङ, प्रेम सिंह, सुनिल कदम, गोविंद सिंह, ङालूराम, रमेश प्रजापत सहित बङी संख्या मे श्रमिक उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE