BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्कूली शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का.. <<     त्योहारों को लेकर मंदसौर पहुंचे रतलाम रेंज.. <<     चिंदड़िया में अवैध शराब बिक्री से परेशान.. <<     खरगोन में ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि.. <<     BIG REPORT : त्योहारों से पहले मंदसौर पहुंचे रतलाम.. <<     KHABAR : चिंदडिय़ा गांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     BIG VIDEO : CM के सामने BJP विधायकों में भिड़ंत! वायरल.. <<     BIG NEWS : भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन की.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के बेगूं में मादक पदार्थ तस्करी.. <<     REPORT : दिव्यांग बच्चों के लिए मिनी जिम एवं.. <<     BIG VIDEO : मध्य प्रदेश में बड़ा ऐलान! लाड़ली बहनों.. <<     KHABAR : संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की 82वीं.. <<     BIG REPORT : फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2023, 5:13 pm
KHABAR : सी एम राइज विद्यालय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसरावद में हुआ समर कैंप का आयोजन,  कैंप में कराई जा रही थीम आधारित गतिविधियां, पढ़े अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद। सी एम राइज विद्यालय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसरावद में है कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों  के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप 1 मई 2023 से 13 मई 2023 तक 13 दिवस चलेगा।कैंप में थीम आधारित गतिविधियां कराई जा रही है। जिसमें आर्ट एंड क्राफ्ट स्पोर्ट्स एवं स्थानीय लोक कला पर आधारित थीम को शामिल किया गया है। आर्ट एंड क्राफ्ट के थीम प्रमुख अजमत खान, अलका सक्सेना, प्रमोद वर्मा, मनोज पटेल, स्पोर्ट्स  थीम  प्रमुख  भावेश कर्मा, राकेश सीटोले आदि के द्वारा बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से सिखाकर उनकी प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहे हैं।


समर कैंप के माध्यम से बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं को बाहर निकालना है। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस कैंप में छात्रों को उनकी रुचि अनुसार  पालक की सहमति के आधार पर स्वेच्छा से शामिल किया गया है । प्रथम दिवस कैंप की शुरुआत करते हुए सी एम राइज विद्यालय के प्राचार्य  मनोज  जैन द्वारा बताया गया कि गतिविधियों में भाग लेकर बच्चों के अंदर आत्मविश्वास जागृत होगा ।


छात्र अपना शारीरिक सांस्कृतिक साहित्यिक एवं रचनात्मक विकास कर सकेंगे। वरिष्ठ व्याख्याता राजेंद् सिंह मंडलोई द्वारा बताया गया कि यह एक अवसर है ऐसे अवसरों का लाभ उठा कर छात्र अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। कैंप के प्रथम दिवस आर्ट एंड क्राफ्ट थीम में हैंड पेंटिंग कराई गई। स्पोर्ट्स थीम में 100 मीटर की दौड़ कराई गई एवं स्थानीय लोक कला  थीम में गायन कराया गया। समर कैंपर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी  रमेशसिंह जमरा सहायक नोडल अधिकारी जितेंद्र हतागले   मोहन यादव पूर्णिमा पटेल अपना सहयोग प्रदान कर रहे है। इस दौरान स्टाफ सदस्य आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE