उन्हेल। गुरुवार को स्टेशन रोड बृजेश मार्केट के पास चार पहिया आयशर वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार तीन लोगों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो लोग घायल हो गए पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार नागदा श्री राम कॉलोनी निवासी दिनकर पिता रंणजीत नागदा से उन्हेल की ओर आ रहे थे तभी सामने से आ रहे आयशर वाहन ने टक्कर मार दी और दिनकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो साथी घायल हो गए पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची घायलों को 108 की मदद से उज्जैन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया टक्कर मारकर फरार चार पहिया वाहन आयसर चालक को नागदा से पकड़ लिया है पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।