कटनी। विजयराघवगढ़ के बंजारी में कैंपर मिनी और ट्रक वाहन में भीषण भिडंत से बारात में जा रहे 11 लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जानकारी के मुताबिक हादसे में 11 लोग घायल हुए है। 8 लोगो को गंभीर अवस्था में कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कटनी जिला अस्पताल में एक की मौत होना बताई जा रही है। घटना स्थल से भाजपा विधायक संजय पाठक ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। सभी घायल देवरी अमगवा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।