BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2023, 11:00 am
BIG NEWS : कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बृज किशोर पांडेय का अपहरण कर बंधक बनाकर किया जानलेवा हमला एवं मारपीट, आईपीसी की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध किया, पढ़े भरत यादव की खबर   

Share On:-

छतरपुर। राजनगर विधानसभा क्षेत्र के लाखेरी रोड़ पर एक बलेनो कार, स्विफ्ट डिजायर कार और बुलेट से घेराबंदी कर बृज किशोर पांडेय का अपहरण कर ले गए।  कॉलेज की पहाड़ की ओर जहां बंधक बनाकर ले गए और बेरहमी से मारपीट कर मरण अवस्था उठाकर अपने घर विक्रमपुर निवास पर ले गए। जहां पर बंधक बनाकर एफआईआर दर्ज न करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी देते रहे एवं मारपीट भी करते रहे। 


इसके बाद जब ब्रजकिशोर को होश में आया तो देखा की विक्रमपुर में लोकपाल सिंह के निवास पर बंधक बने पड़े हुए थे। होश में आने के बाद भी लगातार मारपीट करते रहे एवं वीडियो बनाते रहे और रिपोर्ट ना दर्ज करने का दबाव बनाते रहे। तो वही 24 घंटे बंधक बनाया गया। इसके बाद जब ब्रजकिशोर घर पहुंचा तो उन्होंने अपने भाई एवं क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नातीराजा को जानकारी दी और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर कई जख्मी चोटे ब्रजकिशोर के शरीर में है तो वही हाथ भी तोड़ दिया। आरोपियों द्वारा हाथ में दो 315 लाइसेंस धारक बंदूक के साथ कुछ अवैध हथियार लिए हुए, ब्रजकिशोर ने बताया कि मारपीट के बाद जब मैं होश में आया तो यह लोग मेरे इलाज के लिए प्राइवेट डॉक्टर धमनिया के यहां ले गए लेकिन जिला अस्पताल लेकर नहीं आए जैसे ही पूरा मामला राजनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नातीराजा को जानकारी लगी तो उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जनों से बात करते हुए कल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। घायल अवस्था में ब्रज किशोर पांडे का इलाज छतरपुर जिला अस्पताल में चल रहा है तो वही ब्रजकिशोर पांडेय ने भाजपा के नेताओं द्वारा आरोपियों को संरक्षण देने की बात कही, 28 अप्रैल को शाम 4 बजे करीब की घटना है लेकिन आरोपियों द्वारा बार बार धमकी दी जा रही थी कि यदि रिपोर्ट की तो जान से मार देंगे। 


1 मई को राजनगर थाने में 341, 294, 323, 506, 427, 34 आईपीसी की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया तो वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वही घायल ने घटना के तहत की गई रिपोर्ट पर धाराएं न लगाने के आरोप लगाए हैं और कहा है कि आरोपियों से जान को खतरा है पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।  वही राज नगर थाना में बृज किशोर पांडे द्वारा सत्यम सिंह बुंदेला, लोकपाल सिंह बुंदेला, सनी बुंदेला, रोहित बुंदेला, प्रिंशु पटैरिया, विक्रम अरजरिया,यादवेंद्र सिंह,अभय बुंदेला, सत्यप्रताप सिंह बुन्देल,वीरेंद्र बुंदेला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, वही ब्रजकिशोर पांडे ने कहा कि यह आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं जिन पर कई थानों में जघन्य अपराध कई धाराओं के तहत पंजीबद्ध हैं। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE