जावद। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जावद के प्राचीन लक्ष्मीनाथ मंदिर पर नृसिंह जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। जिसमे धूमधाम से भगवान नृसिंह का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। प्राकट्य उत्सव में भगवान नृसिंह खंभा फाड़कर प्रकट होते है । जैसे ही खंभा फाड़कर नृसिंह भगवान प्रकट हुए, तो शंख-घड़ियाल, घंटियां बजने लगीं और भगवान नृसिंह के जयकारो से मंदिर परिसर गूंज उठा। यह दृश्य देख हर कोई आश्चर्यचकित रह गया।
नृसिंह जयंती पर लक्ष्मीनाथ मंदिर पर प्राकट्य उत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। भक्त प्रहलाद की पुकार सुनकर भगवान नृसिंह खंभा फाड़कर प्रकट होते है। हिरण्यकश्यप रूपी राक्षस का चित्रण भी दिखाया। प्राकट्य उत्सव पश्चात भगवान नृसिंह की महाआरती व प्रसाद वितरण किया जाता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या मे भक्त मौजूद रहते है।