BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्कूली शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का.. <<     त्योहारों को लेकर मंदसौर पहुंचे रतलाम रेंज.. <<     चिंदड़िया में अवैध शराब बिक्री से परेशान.. <<     खरगोन में ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि.. <<     BIG REPORT : त्योहारों से पहले मंदसौर पहुंचे रतलाम.. <<     KHABAR : चिंदडिय़ा गांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     BIG VIDEO : CM के सामने BJP विधायकों में भिड़ंत! वायरल.. <<     BIG NEWS : भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन की.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के बेगूं में मादक पदार्थ तस्करी.. <<     REPORT : दिव्यांग बच्चों के लिए मिनी जिम एवं.. <<     BIG VIDEO : मध्य प्रदेश में बड़ा ऐलान! लाड़ली बहनों.. <<     KHABAR : संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की 82वीं.. <<     BIG REPORT : फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2023, 2:04 pm
BIG NEWS : सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का जन्मदिन गांव खेड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया, ग्राम वासियों ने प्रतिनिधि विक्रम आंजना को लड्डुओं से तौलकर किया स्वागत, पढ़े बालमुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का आज जन्मदिन गांव खेड़ा में 5 मई को प्रातः 10 बजे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंन्त्री आंजना का राज्यस्तरीय दौरा होने की वजह से वे इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए लेकिन उनके प्रतिनिधि छोटी सादड़ी पंचायत समिति के उप प्रधान विक्रम आंजना ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए श्रीराम जानकी मंदिर चौराहे पर केक काटकर मंन्त्री का जन्मदिन दिन मनाया।
 
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने विक्रम आंजना को साफा बांधकर पुष्पमाला पहनाकर और उन्हें लड्डुओं से तौलकर आत्मीय स्वागत किया।
गांव खेड़ा में पेयजल की समस्या काफी पुराने समय से चली आ रही थी गांव में एक ही पानी की टंकी थी उससे पूरा गांव पानी पिया करता था। इस समस्या को मंन्त्री आंजना ने अपने कार्य एजेंडे में लेकर गांव में हर चौराहे पर पानी की टंकियां लगवा दी और उन्हें ट्यूबवेल मोटर से जोड़ दिया। आज उनके प्रतिनिधि विक्रम आंजना ने पेयजल टंकियों का फीता काटकर शुभारंभ किया और ग्राम वासियों को पेयजल सुविधा मुहैया कराई। जिसका उपस्थित ग्राम वासियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। 

इस अवसर पर बसंतीलाल आंजना, प्रभुलाल, नितेश कुमार, पूरणसिंह, जसपाल, मानमल, कालू सिंह, भगवती लाल, शान्ति लाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। तत्पश्चात सभी ग्रामवासियों को लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE