BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्कूली शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का.. <<     त्योहारों को लेकर मंदसौर पहुंचे रतलाम रेंज.. <<     चिंदड़िया में अवैध शराब बिक्री से परेशान.. <<     खरगोन में ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि.. <<     BIG REPORT : त्योहारों से पहले मंदसौर पहुंचे रतलाम.. <<     KHABAR : चिंदडिय़ा गांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     BIG VIDEO : CM के सामने BJP विधायकों में भिड़ंत! वायरल.. <<     BIG NEWS : भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन की.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के बेगूं में मादक पदार्थ तस्करी.. <<     REPORT : दिव्यांग बच्चों के लिए मिनी जिम एवं.. <<     BIG VIDEO : मध्य प्रदेश में बड़ा ऐलान! लाड़ली बहनों.. <<     KHABAR : संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की 82वीं.. <<     BIG REPORT : फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2023, 3:40 pm
KHABAR : नागदा को जिला बनाने को लेकर नागदा से भोपाल पैदल यात्रा पहुंची भोरासा, नगर वासियों ने किया स्वागत, पढ़े मनोज शुक्ला की खबर 

Share On:-

भोरासा। नागदा को जिला बनाने की मांग को लेकर नागदा से भोपाल तक निकाली जा रही पैदल पद यात्रा भोरासा पहुंची यह यात्रा 30 अप्रैल को नागदा से शुरू हुई थी। जो कि लगभग 12 दिन का सफर तय कर भोपाल पहुंचेगी यात्रा के पांचवें दिन विश्राम भोरासा में रहा भोरासा पहुंचने पत्र यात्रा का स्वागत नगर में कई संगठनों के द्वारा किया गया इस यात्रा के संयोजक बसंत मालपानी ने बताया कि यह यात्रा गैर राजनीतिक यात्रा है व नागदा को जिला बनाने की मांग काफी वर्षों से हमारे नागदा वासियों के द्वारा की जा रही है परंतु वर्षों की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। 


कमलनाथ सरकार की कैबिनेट में नागदा को जिला बनाने पर सहमति देते हुए इसकी घोषणा हो गई थी। परंतु गजट एवं दावा आपत्ति के चलते अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है नागदा के हजारों परिवार हजारों संस्थाओं के समर्थन पत्र हमारे साथ है व यह सब पत्र लेकर हम माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी से हम लोगों की मांग है कि आने वाले चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले नागदा को पूर्ण रूप से जिला बना दिया जाए सिर्फ घोषणाएं नहीं की जाए क्योंकि पहले इस बात का निर्णय कैबिनेट में हो चुका है जो की अब सिर्फ कुछ कानूनी कार्रवाई के चलते यह कार्य रुका पड़ा है इस यात्रा में यात्रा संयोजक बसंत माल पानी के साथ दिलीप फथरोल, चेतन नामदेव, जुम्मन खान, श्रवण सोलंकी, अनिल भाट, शशिकांत सोलंकी, आरिफ खान, आकाश शर्मा ,लखन परमार, स्वतंत्र रूप से चल रहे हैं यह 11 सदस्यों की टीम नागदा से निकली है जो भोपाल इस मांग को लेकर पहुंचेगी वही भोरासा पहुंचने पर छोटे हनुमान चौक में इनका स्वागत माहेश्वरी समाज जिला सभा महामंत्री प्रकाश मंत्री, संयुक्त मंत्री प्रदीप बजाज, समाज अध्यक्ष रमेश चंद्र जाजू, युवा संगठन जिला महामंत्री राहुल मुंदड़ा,व अन्य लोगों के द्वारा इनका स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE