BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्कूली शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का.. <<     त्योहारों को लेकर मंदसौर पहुंचे रतलाम रेंज.. <<     चिंदड़िया में अवैध शराब बिक्री से परेशान.. <<     खरगोन में ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि.. <<     BIG REPORT : त्योहारों से पहले मंदसौर पहुंचे रतलाम.. <<     KHABAR : चिंदडिय़ा गांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     BIG VIDEO : CM के सामने BJP विधायकों में भिड़ंत! वायरल.. <<     BIG NEWS : भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन की.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के बेगूं में मादक पदार्थ तस्करी.. <<     REPORT : दिव्यांग बच्चों के लिए मिनी जिम एवं.. <<     BIG VIDEO : मध्य प्रदेश में बड़ा ऐलान! लाड़ली बहनों.. <<     KHABAR : संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की 82वीं.. <<     BIG REPORT : फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2023, 3:45 pm
KHABAR : 42 साल बाद ग्राम काकड़दा में हुआ गांव गेर माता पूजन, घर घर में हुआ शादी ब्याह जैसा माहौल, राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन का भी सराहनीय योगदान, पढ़े खबर 

Share On:-

भौरासा। ग्राम काकडदा में 42 साल बाद गांव गेर माता पूजन का कार्यक्रम हुआ। एक दिन पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा के बाद गांव के वसूली पटेल गोपीकृष्ण नागर व पुत्र कैलाश नागर के परिवार ने मां शीतला का पूजन-अर्चन किया इस दौरान पिछले 2 दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से परेशानी भी हुई। बड़ी संख्या में वाहनों के कारण बार-बार जाम भी लगता रहा। दो से तीन किमी दूर तक यहां पर जाम लगा रहा। पुलिस प्रशासन व ग्राम के युवाओं ने मदद कर जाम से वाहनों को निकाला। गांव में सर्वप्रथम धाकड़ समाज द्वारा शीतला माता की पूजा की गई। इसके बाद एक-एक कर हर समाज ने माता शीतला की पूजा की। 


गांव के पटेल ने बताया, कि गांव में किसी प्रकार की विपत्ति, बाधा उत्पन्न नहीं हो, सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे इसकी कामना को लेकर 12 साल में माता पूजन की परंपरा है परंतु इस बार 42 वर्षों बाद यह अवसर आया है यहां पर हमारे दादा-परदादा पूजा करते आए हैं। यह सौभाग्य अब मुझे पहली बार मिला है वही इस कार्यक्रम में राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन का भी सराहनीय योगदान रहा। ग्राम सरपंच सुमेर सिंह नागर ने बताया कि यहां पर पिछले सात-आठ दिनों से पूरे ग्राम में शादी जैसा माहौल बना हुआ था वही आज सुबह से ही नगर में बड़ी संख्या में गांव के लोगों द्वारा माता की पूजा की गई पूरे ग्राम में बाहर से मेहमान पहुंचे हैं जिनका पूरा ग्राम स्वागत करने में लगा हुआ है यहां लगभग 30 से 35 हजार लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE