BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2023, 4:24 pm
BIG NEWS : एमपी में मानवता हुई शर्मसार, 3 साल की मासूम के साथ युवक ने किया घिनौना काम, आइसक्रीम के बहाने ले गया सुनसान जगह, सूचना मिलते ही दौड़े परिजन और पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े भरत यादव की खबर

Share On:-

छतरपुर। जिले के राजनगर थाना अंतर्गत 3 साल की मासूस बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आई हैं। हैवानीयत को अंजाम शादीशुदा व्यक्ति के द्वारा दिया गया है। आइसक्रीम का लालच देकर दरिंदे ने मासूम के साथ बलात्कार किया। 

जानकारी अनुसार घटना रात 8 बजे की है। 26 वर्षीय युवक बच्ची को घर के बाहर से आइसक्रीम का लालच देकर सुनसान जगह स्टॉप डेम के पास ले गया और दुष्कृत्य किया। जब बालिका काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने इसकी सूचना परिजनों ने डॉयल 100 को दी। काफी खोजबीन के बाद मासूम स्टॉप डेम के पास अस्त व्यस्त हालत में मिली। आरोपी भी वही था जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद बच्ची के परिजन पुलिस के साथ बच्ची को लेकर छतरपुर जिला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां बच्ची की हालात गम्भीर होने की वजह से उसे रात में ही ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं जानकारी लगते ही छतरपुर एसपी और खजुराहो एसडीओपी मौके पर पहुंचे। 

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि बच्ची को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया जहां पर उसका उपचार जारी है। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी बमीठा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और ससुराल आया हुआ था जहां पर उसने घटना को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि जल्द से जल्द पूरे प्रकरण की विवेचना कर चालान माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, ताकि जल्द ही ट्रायल हो सके। कुल मिलाकर मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना को छतरपुर पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE