BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्कूली शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का.. <<     त्योहारों को लेकर मंदसौर पहुंचे रतलाम रेंज.. <<     चिंदड़िया में अवैध शराब बिक्री से परेशान.. <<     खरगोन में ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि.. <<     BIG REPORT : त्योहारों से पहले मंदसौर पहुंचे रतलाम.. <<     KHABAR : चिंदडिय़ा गांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     BIG VIDEO : CM के सामने BJP विधायकों में भिड़ंत! वायरल.. <<     BIG NEWS : भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन की.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के बेगूं में मादक पदार्थ तस्करी.. <<     REPORT : दिव्यांग बच्चों के लिए मिनी जिम एवं.. <<     BIG VIDEO : मध्य प्रदेश में बड़ा ऐलान! लाड़ली बहनों.. <<     KHABAR : संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की 82वीं.. <<     BIG REPORT : फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2023, 4:33 pm
KHABAR : अभिनंदन कॉलोनी एक्सटेंशन 1, 2 व 3 को वैध घोषित करवाने के लिए क्षेत्रीय पार्षद गुजरिया और भाजपा नेता सांसद गुप्ता व विधायक सिसोदिया से मिले, सौंपा ज्ञापन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। शहर के वार्ड क्रमांक 21 के स्थानीय व वरिष्ठ नागरिक क्षेत्रीय पार्षद सुनीता गुजरिया व भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक, रेडक्रास चैयरमेन प्रितेश चावला के साथ आज सांसद सुधीर गुप्ता व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया से मिले।

उन्होंने पत्र के माध्यम से दोनों वरिष्ठ नेताओं से आग्रह किया कि अभिनंदन क्षेत्र में शहर के करीब 40,000 से अधिक नागरिक निवास करते हैं और यहां पर कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है ऐसे में अभिनंदन क्षेत्र की अविकसित और अवैध कालोनियों को वैध कर नगरपालिका को हस्तांतरित करे। यहाँ यह भी अनुरोध किया कि शहर के एक बहुत बड़ी कॉलोनी में निवासरत नागरिकों को नगर पालिका द्वारा दी जा रही मूलभूत सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होने कहा कि कॉलोनी के वैध होने से पर क्षेत्र में निवासरत नागरिकों के नामांतरण, बैंक लोन और मकान निर्माण की परमिशन मिल सकेगी। साथ ही इससे न सिर्फ नागरिकों को फायदा होगा बल्कि नगर पालिका क्षेत्र की राजस्व की प्राप्ति भी बहुत ज्यादा बढ़ेगी। जैसा की विधित है मध्य प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में अवैध कालोनियों वैध करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार मुहिम चला रही है, यदि इन कॉलोनी को विकसित किया जाएगा तो, नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा। इसलिए इन कॉलोनियो को भी वैध की श्रेणी में लाना चाहिए। 

इसी को लेकर आज पार्षद सुनीता गुजरिया के साथ भाजपा नेता एवं रेडक्रास चेयरमैन प्रितेश चावला पूर्व पार्षद आशीष गुप्ता नंदलाल गुजरिया पार्षद आशीष गौड़ नरेंद्र व्यास, जगदीश भावसार,अनिल भावसार कैलाश गुप्ता पवन अग्रवाल भारत सिंह मंगोलिया संदीप श्रीवास्तव आनंद श्रीवास्तव रीना पाटीदार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित होकर पत्र सोंपा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE